भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने मंगलवार को टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी को बर्थडे विश किया। चहल एक्ट्रेस अनीत को भाभी बुलाते है। क्रिकेटर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर अनीता को जन्मदिन की बधाई दी।

मुंबई (आईएएनएस)। भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल मंगलवार को टीवी स्टार अनीता हसनंदानी के साथ एक स्पेशल वीडियो कॉल पर जुड़े। चहल ने यह कॉल अनीता को बर्थडे विश करने के लिए की थी। टीवी एक्ट्रेस अनीता का कल 39वां जन्मदिन था। चहल और अनीता एक-दूसरे को काफी समय से जानते हैं, दोनों अच्छे दोस्त हैं। अनीता को बर्थडे विश करते हुए चहल ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'आपके स्पेशल डे पर ढेर सारी मुस्कान। यह हमेशा बरकरार रहे। बहुत सारा प्यार और शुभकामनाएं। जन्मदिन की शुभकामनाएं भाभी।'

View this post on InstagramSending you smiles for every moment of your special day! I cherish our bond and may it always stay intact. Lots of love and best wishes Happiest Birthday Bhabhi 🤗❤️😘

A post shared by Yuzvendra Chahal (@yuzi_chahal23) on Apr 13, 2020 at 12:02pm PDT

चहल ने ग्रुप वीडियो कॉल किया

चहल के साथ निर्माता एकता कपूर और अभिनेत्री क्रिस्टेल डिसूजा भी इस ग्रुप वीडियो कॉल में शामिल थे। इंस्टाग्राम स्टोरी पर, अनीता ने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वीडियो कॉल पर अपने दोस्तों को जन्मदिन का गीत गाते हुए दिखाया गया है। अनीता के साथ इस बर्थडे जश्न में "ये है मोहब्बतें" के सह-कलाकार करण पटेल और नीना कुलकर्णी भी शामिल हुए।

टीवी की दुनिया का चर्चित चेहरा हैं अनीता

अनीता हसनंदानी ने साल 2013 में मॉडल और एक्टर रोहित रेड्डी के साथ शादी की थी। इनकी शादी को सात साल हो गए। पति रोहित रेड्डी ने भी अनीता को बर्थडे विशेज दीं। रोहित ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "मैं सबसे मजबूत महिला को जानता हूं, जन्मदिन मुबारक हो।' अनिता ने "कभी सौतन कभी सहेली" जैसे शो के साथ दर्शकों में अपनी पहचान बनाई। इसके बाद सीरियल 'ये है मोहब्बतें' से उन्होंने घर-घर पहचान बनाई। अनीता आखिरी बार "नागिन 3" में नजर आई थीं।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari