फिल्म में कई बार दिखाया गया मेरठ शहर का घंटाघर

फिल्म में मेरठी अंदाज को देखने के लिए उमड़े दर्शक

MEERUT :  फिल्म मूवी शुक्रवार को रिलीज हो गई। इस फिल्म को लेकर शहर में भी खासा क्रेज देखने को मिला। दरअसल, फिल्म में शाहरूख खान का मेरठी अंदाज और घंटाघर भी दिखाया गया है। फिल्म जीरो को देखने के लिए शहर के अधिकतर सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ उमड़ी।


घंटाघर देखा तो झूमे दर्शक

दरअसल, फिल्म जीरो में मेरठी अंदाज के साथ मेरठ का ऐतिहासिक घंटाघर भी दिखाया गया है, जिसे देखने के लिए लोग लालायित थे। जैसे ही फिल्म में घंटाघर दिखाया तो लोग सीट से खड़े होकर झूमने लगे। फिल्म में घंटाघर में ही शाहरुख खान का घर भी दिखाया गया है। वे कई बार रिक्शा में भी आते-जाते भी घंटाघर को दिखाया गया है। घंटाघर स्थित जीरो फैन क्लब के सदस्य ढोल नगाड़ों के साथ सिनेमाघर तक नाचते गाते गए। यही नहीं सुबह के शो में शहर के सभी छोटे कद के लोगों को यह फिल्म भी दिखाई गई।

 

मैं शाहरुख खान का बहुत बड़ा फैन हूं। सुबह से 4 बार पिक्चर देख चुका हूं। इंटरवल तक पिक्चर में मेरठ को कई बार दर्शाया गया है। मेरठ की पृष्ठभूमि पर बनी पिक्चर बहुत अच्छी है.-

नदीम

 

टिकट के लिए काफी इंतजार करना पड़ा है। परंतु टिकट मिलने के बाद पिक्चर देखी तो बहुत मजा आया। शाहरुख खान की एक्टिंग बहुत ज्यादा अच्छी है।

फैजान

 

इस पिक्चर में सभी बौनों के लिए एक अच्छी कहानी है। साथ काफी किसी को अपने जीवन में किसी भी प्रकार से हार नही मानी चाहिए। यह इस पिक्चर में बताया गया है।

जुनैद

 

पहले ही दिन फिल्म देखने के लिए दर्शकों की अच्छी खासी भीड़ रही। दर्शकों ने फिल्म को काफी पसंद भी किया है। अभी दो तीन तक ऐसी ही भीड़ रहने का अनुमान है।

संजीव कुमार, वेब सिनेमा

Posted By: Inextlive