आगरा। घने कोहरे से सुबह हुई, विजिविलिटी जीरो हो गई। शुक्रवार दोपहर में कुछ देर के लिए धूप निकली, गलन भरी सर्दी में लोग ठिठुरते रहे। शाम होने के बाद एक बार फिर कोहरे ने शहर को अपने आगोश में ले लिया। इससे न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को कोहरा छाया रह सकता है।

घना कोहरा छाने से दृश्यता शून्य रही, 10 बजे के बाद कोहरा छंटने लगा। 12 बजे के बाद धूप छटने लगी, कुछ देर के लिए धूप निकली। शाम को धुंध छा गई, इससे दृश्यता कम होती गई। रात को घना कोहरा छाने लगा। हाइवे पर वाहन रेंगते नजर आए। अधिकतम आ‌र्द्रता 97 फीसद पहुंचने से गलन भरी सर्दी पड़ी। दिन में लोग गलन भरी सर्दी में ठिठुरते रहे, रात को सर्द हवा तेज हो गई। इससे न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 17.7 डिग्री दर्ज किया गया।

आज से घना कोहरा, पारा पहुंचेगा पांच डिग्री

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को सुबह घना कोहरा छा सकता है, इससे तापमान छह डिग्री तक पहुंचने की आशंका है। रविवार को बादल छाने की आशंका है, पारा पांच डिग्री तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने 26 दिसंबर तक घना कोहरा छाने और तापमान में गिरावट की आशंका व्यक्त की है।

सूबे के शहरों का तापमान

आगरा - न्यूनतम - 6.5

- अधिकतम - 17.7

चुर्क - न्यूनतम - 3.2

- अधिकतम - 18.8

बरेली - न्यूनतम - 5.7 - अधिकतम - 15.8

Posted By: Inextlive