RANCHI: राजगढि़या स्पेशलिस्ट केयर के ओनर युवा व्यवसायी अश्विनी राजगढि़या की एक पहल से रांची में अब जिंदगी दोबारा मिलने वाली है। जी हां, घर हो या रोड, अस्पताल हो या श्मशान हर जगह आपकी मदद के लिए जिंदगी मिलेगी दोबारा फाउंडेशन तत्पर है। इसके लिए आपको सिर्फ हेल्पलाइन नंबर 9709भ्00007 पर कॉल करना है। फाउंडेशन की ओर से आपको तुरंत मदद पहुंचाई जाएगी। इसके लिए अश्विनी राजगढि़या अपने क्क् दोस्तों की टीम के साथ सदैव तत्पर हैं। उन्होने बताया कि कंधे पर शव लेकर जा रहे ओडि़शा के दाना मांझी की खबर ने उन्हें इसके लिए प्रेरित किया। इसके बाद ही उन्होंने लाचार लोगों की मदद का बीड़ा उठा लिया। उनकी टीम में विक्रम साबू, साकेत सर्राफ , जय प्रकाश सिंघानिया, सचिन सिंघानिया, अमित सोनी, दीपक रूंगटा, रमन साबू, विवेक बागला, निखिल केडिया, सौरभ मोदी, विपुल अग्रवाल शामिल हैं।

सभी फैसिलिटी फ्री मिलेंगी

अश्रि्वनी बताते हैं कि जिंदगी मिलेगी दोबारा फाउंडेशन के माध्यम से सबसे पहले शवों को श्मशान घर पहुंचाने का काम शुरू होगा। जरूरतमंदों के अंतिम संस्कार की व्यवस्था भी फ ाउंडेशन ही करेगा। साथ ही शुरू होगी मरीजों को रिम्स गेट से इमरजेंसी, कैजुअल्टी तक पहुंचाने के लिए ट्रॉली और स्ट्रेचर की सेवा। सबसे बड़ी सेवा यह कि जिन्हें हमारा समाज, हमारी सरकार भी लावारिस कहकर सुविधाओं से वंचित कर देती है वैसे मरीजों की समुचित सेवा हो सके। इसके लिए वह अटेंडेंट की सुविधा भी देंगे। ये सारी सुविधाएं फ्री होंगी। अश्रि्वनी ने बताया कि सभी सुविधाओं को प्राप्त करने के लिए हेल्पलाईन नंबर 9709भ्00007 जारी किया गया है। सभी सुविधाएं इसी नंबर से प्राप्त की जा सकेंगी।

अभी क्00 किमी दायरे में सेवा (बॉक्स)

फि लहाल राजधानी के क्00 किलोमीटर के दायरे में यह सुविधा दी जा रही है। जरूरत के हिसाब से इसकी संख्या बढ़ाई जाएगी। रिम्स में आज भी लगभग एक दर्जन से अधिक लावारिस मरीज हैं। इनकी सेवा तो दूर इनकी सुनने वाला भी कोई नहीं है। कई तो ऐसे हैं जिनकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं है, लेकिन अब ऐसे मरीजों को कोई परेशानी नहीं होगी। फाउंडेशन ऐसे लावारिस मरीजों को मुफ्त सेवा देगा। इनके लिए अटेंडेंट भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

चार एंबुलेंस रहेंगे तैनात (बॉक्स)

अश्रि्वनी ने बताया कि सरकारी अस्पताल में भर्ती अधिकतर मरीज के परिजनों के पास इलाज के बाद इतने पैसे नहीं होते कि वो एंबुलेंस का खर्च वहन कर सकें। ऐसे लोगों की मदद के लिए चार एंबुलेंस रिम्स में उपलब्ध रहेंगी, जिसे जब जरूरत पड़ेगी शव को मरीज के घर तक पहुंचाया जाएगा। परिजनों की सुविधा के लिए पानी की बोतल, सफेद चादर और फ ोन की सुविधा भी दी जाएगी। चार ईको एंबुलेंस तैयार कर लिए गए हैं। चालक की नियुक्ति कर ली गई है। चारो एंबुलेंस रिम्स में तैनात रहेंगे। यहीं से सेवाओं का संचालन किया जाएगा।

Posted By: Inextlive