RANCHI: व‌र्ल्ड कप के सेमीफाइनल में टीम इंडिया 26 मार्च को ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी। अब तक टीम इंडिया के प्लेयर्स ने जैसा परफॉरमेंस किया है, उससे देशवासियों की उम्मीदें और बढ़ गई है। वे आस लगाए बैठे हैं कि मार्च के अंत में महेन्द्र सिंह धोनी व‌र्ल्ड कप ट्राफी लेकर आएंगे। वहीं, कैप्टन कूल की बेटी जिवा भी अपने पापा से मिलने का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। बेटी की पापा से मिलने की इस बेकरारी को एक मां हर दिन ट्विट कर सोशल साइट पर जाहिर कर रही हैं। जी हां, महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी सिंह धोनी हर दिन अपने ट्विटर पर पापा और बेटी के मिलने का दिन गिन रही हैं।

7 स्त्रड्ड4ह्य ह्लश्र द्वद्गद्गह्ल द्धद्गह्म स्त्रड्डस्त्र

साक्षी सिंह धोनी हर दिन अपना ट्विटर अकाउंट अपडेट कर रही हैं कि अब 16 दिन में जिवा अपने पापा से मिलेगी। साक्षी ने 22 मार्च को अपना ट्विटर अकाउंट अपडेट किया है और लिखा है 7 स्त्रड्ड4ह्य द्यद्गद्घह्ल। उसके पहले 13 स्त्रड्ड4ह्य द्यद्गद्घह्ल, 19 स्त्रड्ड4ह्य द्यद्गद्घह्ल। हर दिन अलग-अलग तरह का कोट लिखकर साक्षी ट्विट कर रही हैं। धोनी इन दिनों दो महीने से व‌र्ल्ड कप मैच खेलने के लिए आस्ट्रेलिया में हैं और इस बीच उनकी पत्‍‌नी साक्षी ने एक बेटी को जन्म दिया है। जन्म के बाद से धोनी अपनी बेटी से अब तक नहीं मिले हैं और साक्षी ट्विटर पर बेटी तथा पापा के मिलने का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं।

व‌र्ल्ड कप ट्राफी के साथ बेटी से मिलेंगे पापा

साक्षी ट्विटर पर बेटी की पापा से मिलने की बेकरारी इजहार कर रही हैं, तो धोनी के फैंस भी उनके ट्विट को रिट्विट कर रहे हैं। ये रिट्विट कर लिख रहे हैं कि जिवा के डैड व‌र्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ उससे मिलने आएंगे। साक्षी के ट्विट को न सिर्फ उनके फॉलोअर्स रिट्विट कर रहे हैं, बल्कि इंडियन टीम के मेंबर्स भी रिट्विट कर रहे हैं। सुरेश रैना ने 16 मार्च को रि-ट्विट किया 13 स्त्रड्ड4ह्य द्यद्गद्घह्ल। इसके अलावा कई अलग-अलग तरह के रिट्विट धोनी के चाहने वाले साक्षी के ट्विटर पर कर रहे हैं।

6 फरवरी को धोनी के घर आई नन्ही परी ( डू यू नो का लोगो)

6 फरवरी को जब महेंद्र सिंह धोनी व‌र्ल्ड कप की तैयारी आस्ट्रेलिया में कर रहे थे, उसी दिन उनकी पत्नी साक्षी सिंह धोनी ने गुड़गांव के फोर्टिस अस्पताल में शाम के चार बजे एक बेटी को जन्म दिया। जानकारी के अनुसार, इस दौरान साक्षी के साथ उनके सभी फैमिली मेंबर्स मौजूद थे। लेकिन, पति महेंद्र सिंह धोनी ऑस्ट्रेलिया में व‌र्ल्ड कप की तैयारी में जुटे थे।

8 फरवरी को साक्षी ने किया कनफर्म

6 फरवरी को साक्षी ने बेटी को जन्म दिया और 8 फरवरी को ट्विट कर लोगों को कनफर्म किया। बेटी के जन्म के बाद उन्होंने ट्विटर पर लिखा 2द्गद्यष्श्रद्वद्ग ह्लश्र 2श्रह्मद्यस्त्र ढ्डद्गड्डह्वह्लद्बद्घह्वद्यर् द्ब1ड्ड , द्वह्वद्वद्वड्ड ड्डठ्ठस्त्र स्त्रड्डस्त्र4 ड्डस्त्रश्रह्मद्ग 4श्रह्व, ह्लद्धड्डठ्ठद्मह्य द्घश्रह्म ड्डद्यद्य श्रद्घ ह्लद्धद्ग 2द्बह्यद्धद्गह्य।

फारसी शब्द जिवा का मतलब सुंदर (फोर योर इंफॉर्मेशन का लोगो)

जन्म के तीन दिन बाद 8 फरवरी को धोनी की बेटी का नाम जिबा रखा गया। इसकी जानकारी भी लोगों को साक्षी के ट्विटर अकाउंट से ही मिली। जिवा नाम का भी बहुत ही सुंदर अर्थ है। यह फारसी भाषा का शब्द है, जिसका मतलब होता है सुंदर।

जिवा ने थामी मां की उंगली

जन्म के 26 दिन बाद चार मार्च को जिवा ने पहली बार मां साक्षी की उंगली थामी। चार मार्च को साक्षी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपनी बेटी की यह फोटो अपलोड की और लिखा क्चह्वठ्ठस्त्रद्यद्ग श्रद्घ द्भश्र4. यह फोटो सात समंदर पार ऑस्ट्रेलिया में व‌र्ल्ड कप खेल रहे जिवा के पापा के साथ-साथ पूरी दुनिया के लिए पहली फोटो थी। इस फोटो को साक्षी के अकाउंट पर बड़ी संख्या में लोगों ने रिट्विट किया।

लकी हैं कैप्टन कूल की बेटी जिवा

धोनी की सेना जिस तरह से व‌र्ल्ड कप में बेहतर परफॉर्मेस दे रही है, उससे लग रहा है कि टीम इंडिया एक बार फिर व‌र्ल्ड कप अपने साथ लेकर आएगी। लेकिन, लोग इस बार भी धोनी के लक को ही व‌र्ल्ड कप जीत में शामिल कर रहे हैं। अब लोगों का कहना है कि धोनी की बेटी उनके लिए लक बनकर आई हैं। धौनी सेना फिर जीतेगी। 4 जुलाई 2010 को धोनी की साक्षी से शादी हुई थी, उसके बाद 2011 के व‌र्ल्ड कप में धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम व‌र्ल्ड चैंपियन बनी। अब 6 फरवरी को धोनी की बेटी का जन्म हुआ है और अभी व‌र्ल्ड कप मैच भी चल रहा है। 29 मार्च को फाइनल है। देशवासियों का मानना है कि पिछले बार लेडी लक ने धोनी को व‌र्ल्ड कप जिताया था, इस बार बेटी लक टीम इंडिया को व‌र्ल्ड कप दिलाएगा।

Posted By: Inextlive