- चार बिंदुओं पर मांगें मांगी गई, अब आईडी कार्ड के साथ दिखेंगे कर्मचारी

PATNA: संजय गांधी जैविक उद्यान के कर्मचारी अब आई कार्ड के साथ दिखेंगे। क्7 सितंबर को संजय गांधी जैविक उद्यान कर्मचारी संघ और एडिशनल प्रिंसिपल कंजरर्वेटर एसएस चौधरी की मीटिंग में कई डिसीजन लिए गए। इसके बाद पिछले कई दिनों से जारी स्ट्राइक समाप्त हो गया। मीटिंग की अध्यक्षता करने के बाद बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी संघ के महामंत्री मुंशी प्रसाद सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जब काम एक ही जैसा है तो एक समान वेतन भी मिलना चाहिए। इसे लेकर बातचीत सफल रही। इस बाबत स्ट्राइक समाप्त करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।

लंबित मांग के लिए फिर होगी लड़ाई

संघ के सेक्रेटरी दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि हमारी मांगें मान ली गई हैं। उन्होंने बताया कि लंबे समय से बातचीत चल रही थी। लेकिन अब जाकर बात मानी गई है। उधर, मुंशी प्रसाद सिंह का कहना है कि अभी भी कुछ मांगें लंबित हैं। फिलहाल यह तय किया गया है कि अक्टूबर के इंड तक तय निर्णय को लागू किया जाएगा। इसके बाद ही लंबित मांग का मुद्दा उठाया जाएगा। इसमें कुछ विशेष भुगतान की मांग शामिल है।

क्या था पूरा मामला

उद्यान में करीब क्भ्0 कर्मचारी काम करते हैं। इसके अलावा क्0-क्ख् ऐसे कर्मचारी हैं ,जो कुशल श्रमिक का वेतन प्रतिदिन ख्फ्ब् रुपए पाते हैं। जबकि कुशल श्रमिकों को क्9ब् रुपए ही भुगतान किया जाता है। इस मामले में संघ का कहना है कि ये कुशल श्रमिकों के समान ही इलेक्ट्रिकल, कारपेंटर, पंप ऑपरेटर और सफाई का काम करते हैं, लेकिन इन्हें वेतन कम मिल रहा था।

मांगें जो मान ली गई

- सभी कर्मचारियों को मिलेगा पहचान पत्र

- कुशल श्रमिकों का वेतन भुगतान किया जाएगा

- कर्मचारियों को बीमा कवर का लाभ भी मिलेगा

- कर्मचारियों की वरीयता सूची बनेगी

Posted By: Inextlive