-थाने में गर्लफ्रेंड से करती रही मिन्नत, हिरासत में लिया गया पति

-दिन भर थाने में चला हाई वोल्टेज ड्रामा, मां बाप भी पहुंचे थाने

-छह साल से थे लिव इन रिलेशन में, लड़के कर ली थी शादी

PATNA : मंडे को बुद्धा कॉलोनी थाना अंदर से लेकर बाहर तक गर्म रहा। छह साल से प्यार में पड़े रिश्ते में आए दरार के कारण मामला थाने पहुंचा। लड़के ने दूसरी लड़की से शादी कर ली यह जानने के बाद मामला बिगड़ गया था। वहीं लड़के का भी अपना अलग ही आरोप था। उसका कहना था कि उसने लड़की को कर्ज लेकर ढाई लाख रुपए दे चुका है। आखिरकार लड़की की शिकायत पर उसे पकड़कर बुद्धा कॉलोनी थाने लाया गया था जहां दिन भर समझौते को लेकर कई तरह के हथकंडे अपनाये गए। यहां तक की युवक की पत्‍‌नी को भी थाने आना पड़ा और पति की एक्स गर्लफेंड से मिन्नतें करनी पड़ी। बंद कमरे में काफी देर तक समझौता होता रहा। पत्‍‌नी लड़की से बात करती और बाहर आकर लड़के के माता-पिता को जानकारी देती। बेटे की करतूतों पर पर्दा डालने के लिए मां-बाप व बहू को ही आगे कर रहे थे। बेचारी करती भी क्या पति को जेल जाने से बचाना चाहती थी सो हर बात मानती जा रही थी।

रुपए लौटाने को लेकर बुलाया

प्रशांत वर्मा नाम का लड़का कंकड़बाग का रहने वाला है जबकि लड़की बुद्धा कॉलोनी में ही अपनी मां के साथ रहती है। थाने में मौजूद प्रशांत ने बताया कि वह लिव इन रिलेशन में था मगर परिवार के कारण उसने दो साल पहले शादी कर ली। उसका कहना था कि वह लड़की को ढाई लाख रुपए दे चुका है। लैपटाप से लेकर कई चीजें दे चुका है। रुपये लौटाने के बहाने ही उसने बुलाया और पुलिस से पकड़वा दिया। दूसरी ओर लड़की इस विषय में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं थी। लड़के ने बताया कि एक फ्रेंड के जरिये दोनों में छह साल पहले दोस्ती हुई थी। थाने से मिली जानकारी के मुताबिक लड़की को पहले भी वह घर पर आकर गाली गलौच और मारपीट कर चुका है। लड़की चाहती है कि वह बॉण्ड भरे कि फिर से वह ऐसा नहीं करेगा हालांकि इस मामले में समझौता हो गया है।