कानपुर। झारखंड के सभी 14 लोकसभा सीटों के लिए सुबह 8 बजे मतगणना शुरू होनी है। इससे पहले सभी प्रत्याशी या उनके एजेंटों और केंद्रीय पर्यवेक्षक की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम का सील तोड़ा जाएगा। धनबाद  में कृषि बाजार में 8 बजे सुबह से धनबाद लोकसभा क्षेत्र के वोटिंग की गिनती शुरू होगी। मतगणना को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। मतगणना के लिए पोलिंग एजेंट अंदर प्रवेश कर रहे हैं। मतगणना केंद्र के बाहर पोलिंग एजेंट्स की लंबी लाइन लगी हुई। पुलिस पूरी तरह जांच कर अंदर प्रवेश करने दे रही है। मोबाइल ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। खैनी गुटखा तक नहीं ले जाना दिया जा रहा है।

कौन आगे

कौन पीछे

सीटपार्टीप्रत्याशी

पार्टीप्रत्याशी

अंतर
चतराBJPसुनील कुमार सिंह

जीते

RJDसुभाष प्रसाद यादव

377871
धनबादBJPपशुपति नाथ सिंह

जीते

INCकीर्ति आजाद

486194
दुमकाBJPसुनील सोरेन

जीते

JMMशीबू सोरेन

47590
गिरिडीहAJSUचंद्र प्रकाश चौधरी

जीते

JMMजगरनाथ महतो

248347
गोड्डाBJPनिशिकांत दुबे

जीते

JVM (P)प्रदीप यादव

184227
हजारीबागBJPजयंत सिन्हा

जीते

INCगोपाल प्रसाद साहु

479548
जमशेदपुरBJPविद्युत बरण महतो

जीते

JMMचांपाई सोरेन

302090
खूंटीBJPअर्जुन मुंडा

जीते

INC

कालीचरण मुंडा

1445
कोडरमाBJPअन्नपूर्णा देवी

जीते

JVM (P)बाबू लाल मरांडी

455600
लोहरदगाBJPसुदर्शन भगत

जीते

INCसुखदेव भगत

10363
पलामूBJPविष्णु दयाल राम

जीते

RJDघूरन राम

477606
राजमहलJMMविजय कुमार

जीते

BJPहेमलाल मुर्मू

99195
रांचीBJPसंजय सेठ

जीते

INCसुबोधकांत सहाय

283026
सिंहभूमINCगीता कोड़ा

जीते

BJPलक्ष्मण गिलुआ

72155
चतरा

लोहरदगा

पलामू

कोडरमा

रांची

खूंटी

हजारीबाग

गिरिडीह

धनबाद

जमशेदपुर

सिंहभूम

राजमहल

दुमका

गोड्डा

मतगणना केंद्रों पर सुबह 5 बजे से ही कार्यकर्ता और एजेंटों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। यहां कड़ी सुरक्षा के बीच गिरिडीह और कोडरमा संसदीय क्षेत्रों के मतों की गिनती की जाएगी। आठ बजे से यहां मतगणना शुरू हो जाएगी।

चतरा में लोकसभा चुनाव की मतगणना के लिए उम्मीदवारों के प्रतिनिधि काउंटिंग सेंटर पर पहुंच रहे हैं। महाविद्यालय स्थित मतगणना केंद्र में प्रवेश करने के पहले गणना अभिकर्ता की पुलिस के जवान गहन जांच कर रहे हैं। चतरा में राजद के सुभाष यादव, भाजपा के सुनील सिंह और कांग्रेस के मनोज यादव में मुकाबला है।

पूजा-अर्चना से हुई शुरुआत

गिरिडीह के मतगणना केंद्र जाने से पहले कोडरमा संसदीय क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी ने प्रसिद्ध ध्वजाधारी धाम स्थित शिवालय व पहाड़ की तलहटी में पूजा-अर्चना की। अन्नपूर्णा का मुकाबला पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड विकास मोर्चा के उम्मीदवार बाबूलाल मरांडी से है।

तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों, एक पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी, तीन क्षेत्रीय क्षत्रपों सहित तमाम दिग्गजों में कौन अपनी प्रतिष्ठा बचा पाते हैं या गंवाते हैं, यह भी तय हो जाएगा। चुनाव लडऩेवाले 11 वर्तमान सांसदों में कौन-कौन अपनी सीटें बचा पाते हैं तथा संसद में जाने के प्रयास में चुनाव लडऩेवाले छह विधायकों में कौन प्रमोशन पाते हैं, यह भी तय हो जाएगा।

कौन बनेगा सीएम

229 उम्मीदवार, हो जाएगा तय कौन जीतेगा14 सीटों में से 9 पर बीजेपी आगे किसकी होगी हार 14 सीटों के लिए मतों की गणना आज सुबह आठ बजे से सुबह नौ बजे से सामने आने लगेगा रूझान तीन पूर्व सीएम, दो केंद्रीय राज्य मंत्री, एक मंत्री की जुड़ी है प्रतिष्ठा अभी 12 सीटों पर भाजपा व दो सीटों पर झामुमो का है कब्जा 229 उम्मीदवारों में 59 (26.8 फीसद) उम्मीदवार करोड़पति हैं हजारीबाग से भाजपा उम्मीदवार जयंत सिन्हा के पास सबसे अधिक 77.07 करोड़ रुपये की संपत्ति गोड्डा की प्रत्याशी आशा माकडे सबसे गरीब

इनकी है महज 10 हजार रुपये की संपत्ति14 सीटों में से 9 पर बीजेपी आगे

बुधवार की रात लोकसभा चुनाव लडऩेवाले उम्मीदवारों के लिए कयामत की रात रही। आज नतीजे की बारी है। किसके सिर पर जीत का सेहरा बंधेगा, कौन उम्मीदवार दूसरे नंबर पर रहेंगे, किनकी जमानत जब्त होगी, यह तय हो जाएगा। सुबह आठ बजे से चार चरणों में सभी चौदह लोकसभा सीटों के लिए पड़े मतों की गणना निर्धारित केंद्रों पर शुरू हो जाएगी। सुबह नौ बजे से रूझान आना भी शुरू हो जाएगा। किन दलों का पलड़ा भारी है, पूर्वाह्न ग्यारह बजे से ही इसके संकेत मिलने शुरू हो जाएंगे।