रिश्तेदार थे महिला-पुरुष
रूबी केसरी नामक महिला आईआईटी नैनी की रहने वाली है। उसका रिलेटिव रोहित केसरी कीडगंज एरिया के बाई का बाग का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक कुछ महीने पहले रोहित को पैसों की जरूरत हुई तो वह रूबी के पास पहुंचा था। अपनी बात बताई और मदद करने का आग्रह किया। रिश्तेदार होने के चलते रूबी ने रोहित पर भरोसा करके सात हजार रुपए दे दिए। रोहित ने इस पैसे को जल्द से जल्द लौटा देने का भरोसा दिलाया था। लेकिन, इसके बाद रोहित रूबी से दूरी बनाकर रहने लगा। पैसा लौटाना तो दूर की बात हो गई। फोन करने पर भी वह ठीक से रिस्पांस नहीं देता था। रूबी का कहना है कि सैटरडे को उसने फोन किया तो रोहित ने घर आकर पैसे ले जाने को कहा। इसी के बाद वह शहर आई थी। वह सीधे रोहित के घर पहुंची और बकाया लौटाने के लिए कहा।

अभद्रता बर्दाश्त नहीं कर सकी
एक तो बकाया पैसा लौटाने में अनाकानी और दूसरे अभद्रता से रूबी का पारा चढ़ गया और वह तैश में आ गई। वह सड़क पर आ गई। देखते ही देखते आसपास के लोग भी जुट गए.  असलियत का पता चलने पर वे लोग भी रूबी के साथ हो गए। इसके बाद रोहित के पास निकलने का कोई रास्ता नहीं बचा था। बीच सड़क पर महिला ने चप्पल से रोहित की धुनाई शुरू कर दी। यह देखकर कुछ लोगों ने भी हाथ साफ कर लिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी स्पॉट पर पहुंच गई। उसने दोनों पक्षों को अलग कराकर मामला शांत कराया।

मामला महिला की फैमिली से जुड़ा है और अभी तक कोई कम्पलेन नहीं दर्ज करायी गई है। तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
-एसओ कीडगंज