नई दिल्ली (एएनआई)। Lockdown Diaries : आलिया भट्ट इन दिनों लाॅकडाउन में रह कर अपना टाइम अपनी बेस्टीज के साथ स्पेंड कर रही हैं। आलिया ने इसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसमें आलिया अपनी गर्लगैंग के साथ नजर आ रही हैं लेकिन 'अलोन टूगेदर'। अलोन टूगेदर का मीनिंग आलिया की ये तस्वीर देख कर आप खुद ही समझ जाएगें। दरअसल आलिया ने अपनी गर्लगैंग के साथ टाइम स्पेंड करने के लिए वीडियो काॅल की मदद ली और उसका एक स्क्रीनशाॅर्ट शेयर किया है।

आलिया ने कैप्शन में लिखा, 'अलोन टूगेदर'

आलिया की इस तस्वीर में उनके अलावा कई और फ्रेंड्स उनसे वीडियो काॅल पर बात करते नजर आ रही हैं। आलिया ने अपनी इस तस्वीर को छोटा और काफी शानदार कैप्शन दिया है। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, 'अलोन टूगेदर।' आलिया लाॅकडाउन में भी अपने फ्रेंड्स के साथ चिल कर पा रही हैं इसके लिए उन्होंने टेक्नोलाॅजी को धन्यवाद कहा है। बता दें कि आलिया ने ये पोस्ट सोमवार को इंस्टाग्राम पर शेयर की थी।

हाल ही में मनाया 27वां जन्मदिन

तस्वीर का स्क्रीनशाॅर्ट सात भागों में बंटा है जिसमें उनके गर्लगैंग की हर एक गर्ल अलग फ्रेम में नजर आ रही है। आलिया हमेशा से ही सोशल मीडिया पर अपने विचार रखती आई हैं। बता दें कि हाल में उन्होंने अपना 27वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो वो रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन के साथ मल्टी स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र में दिखने वाली हैं।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk