मुंबई (आईएएनएस)। Lockdown Diaries : बाॅलीवुड स्टार्स क्वाॅरंटीन में खुद को व्यस्त रखने और इंटरटेन करने का तरीका ढूंढ़ रहे हैं। कुछ सेलेब्स घर के कामों में बिजी हैं तो कुछ सोशल मीडिया पर थ्रोबैक फोटोज शेयर करने में व्यस्त हैं। वहीं अर्जुन कपूर ने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस तस्वीर उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी में लगाया है। इसमें एक डेजर्ट नजर आ रहा है। फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि ये डेजर्ट अर्जुन की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा ने बनाए हैं।

दोनों पहली बार एक शा स्पाॅट हुए थे फैशन शो में

बता दें कि अर्जुन और मलाइका काफी समय से एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं और बी टाउन में अकसर ही दोनों के साथ में वैकेशन या पार्टीज अटेंड करने के र्यूमर्स उड़ते ही रहते हैं। फिल्म स्क्रीनिंग्स और डिनर डेट्स से लेकर कपल कई जगहों पर एक साथ स्पाॅट हुआ है। बता दें कि दोनों को सबसे पहले लेकमे फैशन वीक में एक साथ देखा गया था तभी से इनके रिलेशनशिप के कयास लगाए जाने लगे। हालांकि अर्जुन इस वक्त संदीप और पिंकी फरार मूवी में परिणिती चोपड़ा के साथ में दिखने वाले हैं।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk