मुंबई (आईएएनएस)। Lockdown Diaries : बाॅलीवुज के फेमस कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपने अंदर का मिनि व मिक्की माऊस जगजाहिर कर दिया। उनकी नई पोस्ट को देख कर तो यही लगता है। दरअसल रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम से एक पोस्ट शेयर की है जिसमें उनका और उनकी पत्नी का कार्टून वर्जन नजर आ रहा है। इस तस्वीर को लोग खूब इंज्वाॅय कर रहे हैं। इस तस्वीर में दोनों मिक्की माऊस व मिनी माऊस का कार्टून वर्जन लग रहे हैं। चलिए देखते हैं उनकी ये पोस्ट।

'दिल का रास्ता पेट से होकर जाता है'

रणवीर ने अपने इस पोस्ट पर कैप्शन लिखा, 'दिल का रास्ता पेट से होकर जाता है।' इसमें रणवीर के कार्टून का बड़ा सा पेट निकला हुआ नजर आ रहा है और उन्होंने हाथ में एक चिम्मच पकड़ा हुआ है। साथ ही शेफ वाली ड्रेस पहनी हुई है। वहीं दीपिका भी शेफ वाले कपड़ों में दिख रही हैं। बता दें कि रणवीर और दीपिका अकसर ही ऐसे फनी फोटोज या ह्यूमर भरे वीडियो शेयर करते ही रहते हैं। ये उन्हीं में से एक है।

83 में कपल साथ आएगा नजर

वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर इस वक्त फिल्म 83 के प्रमोशन में बिजी हैं। हालांकि ये फिल्म मार्च में ही रिलीज होने वाली थी पर अब लाॅकडाउन की वजह से ये अनिश्चित काल के लिए टाल दी गई है। इसमें दीपिका उनकी पत्नी का किरदार निभाएंगी। इन दोनों के अलावा ये एक मल्टी स्टारर मूवी है।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk