वार्डो में मच्छरों का प्रकोप

LUCKNOW:

डॉ। राम मनोहर लोहिया अस्पताल में रविवार दोपहर विद्युत आपूर्ति बाधित होने से कई घंटे तक लिफ्ट थमी रही। जिसके कारण पेशेंट और एटेंडेंट तक सभी बेहाल रहे। फोर्थ फ्लोर तक वॉर्ड में पहुंचने के लिए मरीजों को सीढि़यों का सहारा लेना पड़ा। एटेंडेंट ने बताया कि सुबह लगभग 11 बजे बिजली जाने से लिफ्ट बंद हो गई। जिसके बाद चार घंटे तक लिफ्ट बंद रही। इस दौरान बाराबंकी की शशिकला, लखनऊ की अनीता सहित तमाम मरीजों को सीढि़यों से ले जाना पड़ा।

मच्छरों के प्रकोप से बेहाल

वार्ड में मच्छरों के कारण भी मरीज परेशान हैं। साफ-सफाई न होने से बड़ी संख्या में मच्छर वार्डो में हैं। पेशेंट्स ने बताया कि अगर मच्छरों से बचना है तो खुद ही घर से मॉसकीटो कॉयल लानी पड़ती है। ठंड से बचने के लिए भी खास उपाय नहीं किए गए। जो कंबल दिए गए हैं उनके कारण मरीज रात भर ठिठुरते रहते हैं।

बिजली जाने से कुछ देर के लिए लिफ्ट रूक गई थी। मच्छरों से बचने के लिए नियमित रूप से कीटनाशक का छिड़काव कराया जाता है। यदि कहीं दिक्कत है तो फिर से सफाई और छिड़काव कराया जाएगा।

डॉ.ओंकार यादव,मेडिकल सुप्रीटेंडेंट