- पंजाबी महासभा ने लोहड़ी की शाम बेटियों के नाम कार्यक्रम का किया आयोजन

-महिला इकाई ने लोकगीतों से अपनी संस्कृति से परिचित कराया, बच्चों ने भी धमाल मचाया

BAREILLY : बॉम्बे की सिंगर सोनिया शर्मा ने पंजाबी गीतों का सुर छेड़ा तो लोग थिरकने को मजबूर हो गए। मौका था कर्मचारी नगर मिनी बाईपास स्थित क्लब 7 में हुए पंजाबी महासभा के लोहड़ी की शाम बेटियों के नाम कार्यक्रम का। इसमें काजल मेहरोत्रा ने हास्य व्यंग से समा बांधा। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों से धमाल मचाया। महासभा की महिला इकाई ने लोकगीतों को प्रस्तुत करके अपनी संस्कृति से परिचित कराया।

मेयर रहे चीफ गेस्ट

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महापौर डॉ। उमेश गौतम, विशिष्ट अतिथि रमनदीप सिंह, राम प्रकाश सेठी ने किया। इस मौके पर महासभा अध्यक्ष संजय आनंद ने सेवा की बात हमारे साथ जैसे नारों से जोश भरा और महासभा द्वारा वर्ष भर किए गए कार्यो पर प्रकाश डाला। समाजसेवा का संकल्प दिलाया। अतिथियों ने समाज के उत्थान में महासभा के योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में इस साल जन्मी बच्चियों की माता श्रुति मेहता, आस्था चड्ढा, सुचिका साहनी, जूही, अर्चना आदि को सम्मानित किया। संजीव सोई, राम आतौर आहूजा, मनोज सेठी, दर्शन लाल भाटिया, राजीव सहित सहित अन्य को समाज में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया। कार्यक्रम में डॉ। महेंद्र सिंह बासु, डॉ। पुनीत सोंधी, देवराज चंडोक, प्रिंस सोंधी, अश्रि्वनी ओबराय, कमल अरोरा, सुमन साहनी, संजीव सहानी आदि का सहयोग रहा।