कानपुर। लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर देशभर में अबकी बार मोदी सरकार का नारा चल रहा है लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर अबकी बार धोनी सरकार का नारा भी तेज हो गया है। दरअसल, देश में लोकसभा चुनाव के साथ आईपीएल भी खूब चर्चाओं में हैं। दोनों ही जगहों पर लोग अपनी पसंदीदा पार्टी या खास आईपीएल टीम को जिताना चाहते हैं। बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए आइपीएल 2019 के 39वें मुकाबले को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भले ही जीत दर्ज कर ली है लेकिन महेंद्र सिंह धोनी का इस मुकाबले में जबरदस्त परफॉरमेंस देखने को मिला। इस मुकाबले में उन्होंने नाबाद 84 रन की पारी खेली। धोनी ने अपनी इस पारी में 5 चौके और 7 छक्के जड़े। इस शानदार प्रदर्शन के बाद धोनी के फैंस ने सोशल मीडिया पर अजीबोगरीब मांग कर दी है। दरअसल, वह धोनी को भारत के प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। आइये, उनके फैंस के कुछ ट्वीट पर एक नजर डालें।

वर्ल्ड कप लाएगा धोनी

कार्तिक सिंघवी ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर लिखा है, 'अबकी बार धोनी सरकार....अच्छा सुनाई देता है...जल्दी या देर से वर्ल्ड लाएगा तो धोनी ही लाएगा...।#Dhoni #DhoniForPM।'

सोशल मीडिया पर लोगों की मांग,अबकी बार धोनी सरकार

मोदी और राहुल को छोड़िये

विकास द्विवेदी अपने ट्वीटर अकाउंट पर लिखते हैं, 'मोदी और राहुल गांधी को छोड़िये, चलिए इस बार धोनी को ही पीएम बनाते हैं। #DhoniForPM'

सोशल मीडिया पर लोगों की मांग,अबकी बार धोनी सरकार

लीजेंड हैं धोनी

इसके बाद कार्तिक दयानंद ने लिखा है, 'मुझे नहीं पता कि वह भविष्य में कभी चुनाव लड़ेंगे या नहीं लेकिन अगर वह ऐसा करते हैं, तो मैं अपने पीएम के रूप में धोनी को ही वोट दूंगा। वह असंभव को संभव बनाते हैं। वह एक लीजेंड हैं।'

सोशल मीडिया पर लोगों की मांग,अबकी बार धोनी सरकार

खेल मंत्री बन सकते हैं धोनी

महाबलेशवर लिखते हैं, 'मैं सभी के दृष्टिकोण का सम्मान करता हूं लेकिन मेरा मानना ​​है कि खेल मंत्री के लिए धोनी अधिक उपयुक्त होंगे। हमें धोनी की प्रतिभाओं को समझने की जरूरत है।'

सोशल मीडिया पर लोगों की मांग,अबकी बार धोनी सरकार

तीन भारतीय खिलाड़ियों के बीच लगी रेस, IPL में कौन लगाएगा सबसे जल्दी 200 छक्के

कई बार जाहिर की इच्छा

इसके बाद एनडीटीवी के को-फाउंडर प्रणव रॉय ने लिखा, 'पीएम पद के लिए धोनी। मैं कई बार ऐसी इच्छा जाहिर कर चुका हूं।'

सोशल मीडिया पर लोगों की मांग,अबकी बार धोनी सरकार