कानपुर। हाल ही में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में अब तक कुल 146 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किया। पहले चरण में 11  अप्रैल को उत्तर प्रदेश की 8 सीटों सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगर सीट पर मतदान होना है। इसमें बीजेपी, कांग्रेस और सपा-बसपा के गठबंधन ने हर सीट पर जबरदस्त प्रत्याशियों को उतारा  है।

गाजियाबाद

गाजियाबाद सीट पर बीजेपी कांग्रेस और महागठबंधन में मुकाबला काफी दिलचस्प है। बीजेपी ने यहां विजय कुमार सिंह (जनरल वीके सिंह ) को प्रत्याशी के रूप में उतारा है। कांग्रेस ने यहां उनको टक्कर देने के लिए डाॅली शर्मा को घोषित किया है। वहीं सपा-बसपा गठबंधन ने सपा के सुरेश बंसल को इन प्रत्याशियों से टक्कर लेने के लिए उतारा है। जनरल वीके सिंह भारतीय थल सेना के प्रमुख पद से सेवानिवृत्त होने के बाद से राजनीति में सक्रिय हैं।  

मेरठ

मेरठ सीट पर भी मुकाबला काफी दिलचस्प होगा। बीजेपी ने यहां से लगातार दो बार सांसद चुने जा चुके राजेंद्र अग्रवाल को उतारा है। वहीं कांग्रेस ने भी प्रत्याशी बदलते हुए हरेंद्र अग्रवाल को टिकट दिया। इससे पहले यह सीट ओपी शर्मा को दी थी। वहीं सपा/बसपा/रालोद महागठबंधन ने हाजी मोहम्मद याकूब (बसपा) को टिकट दिया है।

सहारनपुर

सहारनपुर लोकसभा सीट की बात करें तो बीजेपी राघव लखन पाल तो कांग्रेस से इमरान मसूद मैदान में उतरे हैं। वहीं महागठबंधन ने हाफिज फजलुर्रहमान (बसपा) को इनसे टक्कर लेने के लिए उतारा है।

कैराना

कैराना लोकसभा सीट पर भी कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। यहां से बीजेपी ने प्रदीप कुमार को टिकट दिया है। वहीं कांग्रेस ने यहां से हरेंद्र सिंह मलिक और महागठबंधन ने तबस्सुम बेगम (सपा) को चुनावी मैदान में उतारा है।

मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट में भी बीजेपी समेत सभी पार्टियों ने मजबूत दावेदारों को उतारा है। इसमें बीजेपी ने जहां संजीव कुमार बालियान को तो महागठबंधन ने अजीत सिंह (राष्ट्रीय लोक दल) को चुनावी कमान थमाई  हैं।

बिजनौर

बिजनौर लोकसभा सीट से बीजेपी ने राजा भरतेंद्र सिंह को टिकट दिया है तो कांग्रेस ने भी बसपा से आए बड़े मुस्लिम चेहरे नसीमुद्दीन सिद्दीकी को प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा महागठबंधन ने मलूक नागर (बसपा) को टिकट दिया है।

बागपत

बागपत लोकसभा सीट पर बीजेपी ने सत्यपाल सिंह को तो महागठबंधन ने जयंत चौधरी (राष्ट्रीय लोक दल) को चुनावी रण में उतारा है।

गौतम बुद्ध नगर

गौतम बुद्ध नगर सीट की बात करें तो बीजेपी के डाॅक्टर महेश शर्मा का मुकाबला कांग्रेस के डाॅक्टर अरविंद कुमार सिंह से होगा। वहीं इनसे मुकाबला करने को   महागठबंधन से सतवीर (बसपा) उतरे हैं।

लोकसभा क्षेत्रबीजेपीकांग्रेस महागठबंधन
सहारनपुरराघव लखन पालइमरान मसूदहाफिज फजलुर्रहमान (बसपा)
कैरानाप्रदीप कुमारहरेंद्र सिंह मलिकतबस्सुम बेगम (सपा)
मुजफ्फरनगरसंजीव कुमार बालियान-अजीत सिंह (राष्ट्रीय लोक दल)
बिजनौरराजा भरतेंद्र सिंहनसीमुद्दीन सिद्दीकीमलूक नागर (बसपा)
मेरठराजेंद्र अग्रवाल

हरेंद्र अग्रवाल

हाजी मोहम्मद याकूब (बसपा)
बागपतडाॅ. सत्यपाल सिंह-जयंत चौधरी (राष्ट्रीय लोक दल)
गाजियाबादविजय कुमार सिंहडाॅली शर्मासुरेश बंसल (सपा)
गौतम बुद्ध नगरडाॅ. महेश शर्माडाॅ. अरविंद कुमार सिंहसतवीर (बसपा)