- कैंडीडेट में से 24 पर आपराधिक मामले, 19 गंभीर अपराध में लिप्त

- 46 करोड़पति प्रत्याशियों ने जनता के सामने वोटों के लिए फैलाई झोली

- 35 प्रत्याशी केवल इंटर पास, तीन निरक्षर भी लड़ रहे लोकसभा चुनाव

lucknow@inext.co.in

LUCKNOW : यूपी इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉम्र्स (एडीआर) ने तीसरे चरण में यूपी की दस सीटों पर होने वाले चुनाव के उम्मीदवारों के एफिडेविट का एनालिसिस किया तो सामने आया कि कुल 120 उम्मीदवारों से 24 पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। खास बात यह है कि इनमें से 19 के खिलाफ गंभीर धाराओं में आपराधिक मामले दर्ज है। दागी प्रत्याशियों में पहले नंबर रामपुर से गठबंधन के प्रत्याशी मोहम्मद आजम खां का नाम है जिनके खिलाफ दस आपराधिक मामले दर्ज हैं और 15 गंभीर धाराएं लगी है। सबसे ज्यादा दागी उम्मीदवार भी सपा के ही है।

38 फीसद करोड़पति प्रत्याशी

लोकसभा चुनाव में करोड़पति प्रत्याशियों को टिकट देने से इस बार भी राजनैतिक दल पीछे नहीं रहे। तीसरे चरण के 120 उम्मीदवारों से 46 ने खुद को करोड़पति बताया है। खास बात यह है कि सभी प्रमुख दलों ने केवल करोड़पति प्रत्याशियों को ही टिकट दिया है। इनमें सपा के देवेंद्र सिंह के पास सबसे ज्यादा चल-अचल संपत्ति है। उन्होंने अपनी कुल संपत्ति करीब दो सौ चार करोड़ रुपये घोषित की है। दूसरे स्थान पर बरेली से कांगे्रस प्रत्याशी प्रवीन सिंह ऐरन हैं जबकि तीसरे स्थान पर बदायूं से कांग्रेस प्रत्याशी सलीम इकबाल शेरवानी हैं। एडीआर के मुताबिक तीसरे चरण के उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 6।71 करोड़ रुपये है। सबसे कम संपत्ति वाले उम्मीदवार भारत प्रभात पार्टी  के रामचंद्र हैं जिन्होंने अपनी कुल संपत्ति महज 25,100 रुपये घोषित की है।

इन सीटों पर होना है चुनाव

मुरादाबाद, रामपुर, संभल, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला, बरेली, पीलीभीत

फैक्ट फाइल

- 20 फीसद उम्मीदवारों ने अपने ऊपर घोषित किए आपराधिक मामले

- 16 फीसद उम्मीदवारों ने खुद पर गंभीर मामले दर्ज होना स्वीकारा

- 38 फीसद उम्मीदवार करोड़पति, प्रमुख दलों के सारे प्रत्याशी करोड़पति

- 03 फीसद उम्मीदवारों ने अपना पैन नहीं किया है घोषित

- 57 फीसद उम्मीदवारों की उम्र 25 से 50 साल के बीच

- 16 महिला प्रत्याशी भी तीसरे चरण में दिखाएंगी अपना दम

29 फीसद इंटर तक पढ़े

इसके अलावा 35 उम्मीदवारों ने खुद की शैक्षिक योग्यता आठवीं से लेकर इंटर तक घोषित की है। वहीं 65 उम्मीदवारों ने खुद को ग्रेजुएट या इससे ज्यादा बताया है। इसके अलावा 12 उम्मीदवारों ने अपने एफिडेविट में खुद को साक्षर बताया है जबकि तीन ने खुद को निरक्षर बताया है। दो उम्मीदवारों ने तो अपनी शैक्षिक योग्यता बताने की जहमत ही नहीं उठाई है।

68 प्रत्याशी 50 साल से कम

एफिडेविट के मुताबिक 68 उम्मीदवारों ने अपनी उम्र 25 से 50 साल के बीच घोषित की है जबकि 46 उम्मीदवार 51 साल से 80 साल के बीच उम्र के है। दो उम्मीदवारों ने अपनी उम्र 80 साल से ऊपर बताई है तो तीन ने तो एफिडेविट में अपनी उम्र का जिक्र ही नहीं किया है। वहीं तीसरे चरण में 16 महिला उम्मीदवार भी मैदान में हैं जो एक अच्छा संकेत है।

सबसे अमीर प्रत्याशी

नाम                             पार्टी       संपत्ति

1. देवेंद्र सिंह यादव             सपा     204,64,15,655

2. प्रवीन सिंह ऐरन             कांग्रेस   147,76,86,028

3. सलीम इकबाल शेरवानी     कांग्रेस    76,38,72,000

4. वरुण गांधी                  भाजपा    60,32,00,539

5. राजवीर सिंह                 भाजपा    38,36,29,735

टॉप फाइव दागी कैंडीडेट

नाम                          पार्टी      केस

मोहम्मद आजम खां         सपा      10

चौधरी बशीर                  निर्दलीय   10

जावेद खान                   निर्दलीय   04

धर्मेंद्र यादव                   सपा       03

कुंवर सर्वेश सिंह              भाजपा    03

Lok sabha Elections 2019 3rd Phase Live Update: रामपुर, बरेली और मैनपुरी में आज, वोटर कर रहे हैं दिग्गजों की हार जीत का फैसला

लोकसभा चुनाव 2019 : आजम-जया व मुलायम-शिवपाल की किस्मत का आज होगा फैसलाउम्मीदवारों की आयु

आयु           संख्या

25-30         11

31-40         25

41-50         32

51-60         20

61-70         22

71-80         04

81-100       02