कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Lok Sabha Elections 2024 Celeb Voting: इस वक्त पूरे देश में चुनावी माहौल चल रहा है, ऐसे में आम जनता से लेकर बॉलीवुड पर भी वोटिंग का उत्साह साफ नजर आ रहा है। बता दें कि, महाराष्ट्र में 48 सीटें हैं जिनमें से 13 सीटों पर आज 20 मई को 5वें चरण की वोटिंग हो रही है। जिसमें मुंबईकर्स का भारी क्रेज देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां एक्टर्स पोलिंग बूथ में वोट डालने पहुंचे हैं, वहीं दूसरी ओर वो सोशल मीडिया पर भी अपने फैंस से वोट करने के लिए विनती कर रहे हैं।

अनारकली सूट में वोट डालने पहुंची जाह्नवी कपूर
बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर सोमवार को पोलिंग बूथ पर वोट डालने पहुंची। जिसके लिए उन्होंने एक पिंक कलर का अनारकली सूट पहना हुआ था। एक्ट्रेस ने अपनी फिल्म प्रमोशन के बिजी शेड्यूल के बीच वोट डाला और उंगली पर लगी इंक को भी कैमरे के साथ फ्लॉन्ट किया।

Courtesy - Pallav Paliwal

राजकुमार राव ने भी डाला वोट
एक्टर राजकुमार राव ने भी पोलिंग बूथ जाकर अपना वोट डाल दिया है। इस दौरान एक्टर हैट और चश्मा पहने नजर आए।

Courtesy - Pallav Paliwal

अक्षय ने डाला अपना पहला वोट
सोमवार को अक्षय कुमार ने पोलिंग बूथ जाकर अपना पहला वोट डाला। बता दें कि, 2023 में भारतीय नागरिकता मिलने के बाद एक्टर का ये पहला वोट डाला है। इसके पहले उनके पास कनाडा की नागरिकता थी।

Courtesy - Pallav Paliwal

परेश रावल ने भी डाला वोट
एक्टर परेश रावल भी पोलिंग बूथ पर अपना कीमती वोट डालने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया के सामने अपने विचार पर खुलकर बात भी की।

Courtesy - Pallav Paliwal

सुनील शेट्टी ने दिखाई इंक लगी उंगली
बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने मुंबई के पोलिंग बूथ पर जाकर वोट किया। इसके बाद एक्टर ने व्हाइट कलर की शर्ट में कैमरे को जमकर पोज दिए।

Courtesy - Pallav Paliwal

व्हाइट सूट में पहुंची विद्या
बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन इस साल अपना वोट डालने काफी सज-धज कर पहुंची। एक्ट्रेस ने इस दौरान व्हाइट कलर का अनारकली सूट पहन रखा था।

Courtesy - Pallav Paliwal

भाई के साथ पहुंची इरा
एक्टर आमिर खान की बेटी इरा खान अपने भाई जुनैद खान के साथ डालने पहुंची। वहीं उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर इंक लगी उंगली की फोटो भी शेयर की।

Courtesy - Pallav Paliwal

सान्या मल्होत्रा ने फ्लाॅन्ट की फिंगर
एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा ने पोलिंग बूथ पर वोट डालने के बाद कैमरे के सामने अपनी फिंगर फ्लॉन्ट की। इसके अलावा उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर इंक लगी उंगली की फोटो भी शेयर की।

Courtesy - Pallav Paliwal

नेहा धूपिया भी नहीं रही पीछे
एक्ट्रेस नेहा धूपिया भी पोलिंग बूथ पर अपना कीमती वोट डालने पहुंची। इसके बाद एक्ट्रेस ने कैमरे को जमकर पोज दिए।

Courtesy - Pallav Paliwal

फरहान ने भी दिया वोट
फरहान अख्तर अपने मां और बहन के साथ पोलिंग बूथ पर वोट डालने पहुंचे। इसके अलावा एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर इंक लगी उंगली की फोटो भी शेयर की।

Courtesy - Pallav Paliwal

आर माधवन की शेयर की फोटो
एक्टर आर माधवन ने सोळ मीडिया पर अपनी वाइफ के साथ एक फोटो शेयर की है। जिसमें कपल वोट देने के बाद अपनी इंक लगी उंगली को फ्लॉन्ट कर रहे हैं।

Courtesy - Pallav Paliwal

आल व्हाइट लुक में पहुंचे रणवीर-दीपिका
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान वोट डालने पहुंची। इस दौरान रणवीर सिंह उनका ध्यान रखते नजर आए। कपल ने आल व्हाइट आउटफिट में सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

पिता के साथ पहुंचे वरुण धवन
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन अपने पिता डेविड धवन के साथ पोलिंग बूथ पहुंचे। जहां वोट डालने के बाद उन्होनें अपनी इंक लगी फिंगर फ्लाॅन्ट की।

हेमा-धर्मेंद्र ने भी डाला वोट
88 साल के एक्टर धर्मेंद और उनकी वाइफ हेमा मालिनी भी पोलिंग बूथ पर वोट डालने पहुंची। इस दौरान उनकी बेटी ईशा देओल भी उनके साथ नजर आई।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk