क्त्रन्हृष्ट॥ढ्ढ : माही इन सिटी.. महेन्द्र सिंह धोनी सोमवार को 11.45 बजे चार्टर्ड प्लेन से जब रांची एयरपोर्ट पर उतरे तो लोगों को यकीन ही नहीं हुआ. माही लोकसभा चुनाव में अपना वोट डालने के लिए टाइट शिड्यूल के बावजूद मोहाली से रांची पहुंचे. मंगलवार को उन्हें मुंबई के खिलाफ खेलना है. धोनी ने पत्नी साक्षी, पिता पान सिंह धोनी और मां देवकी देवी के साथ राजधानी रांची में जेवीएम श्यामली स्कूल में बने बूथ नंबर 378 पर मतदान किया. धोनी सोमवार सुबह चार्टर्ड प्लेन से रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुंचे. इसके बाद वे घर पहुंचे, जहां से करीब एक घंटे बाद मतदान के लिए पहुंचे.

बेटी जीवा को गोद लेकर पहुंचे बूथ

धोनी के मतदान केंद्र पहुंचने की खबर के बाद जेवीएम श्यामली परिसर के अंदर और बाहर उनके प्रशंसकों की भारी भीड़ जुट गई. इस दौरान धोनी के फैंस ने उनके साथ सेल्फी भी ली. धोनी वोट डालने के लिए बेटी जीवा को गोद में लेकर पहुंचे थे.