कानपुर। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने लोकसभा चुनाव 2019 को ध्यान में रखते हुए कैंडिडेटों की 16वीं लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में छह लोकसभा सीटों के कैंडिडेटों के नाम घोषित किये गए हैं। बीजेपी की तरफ से भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' को भी इस बार टिकट मिला है। निरहुआ, उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ सीट से अखिलेश यादव के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। आजमगढ़ के अलावा बीजेपी ने मुंबई नॉर्थ ईस्ट, फिरोजाबाद, मैनपुरी, रायबरेली और मछलीशहर लोकसभा सीट के उम्मीदवारों के नाम घोषित किये हैं। इनमें से सिर्फ एक लोकसभा सीट (मुंबई नॉर्थ ईस्ट) महाराष्ट्र के इलाके में आता है, बाकी सारे सीट उत्तर प्रदेश के हैं।

इन लोगों को मिला टिकट
मुंबई नॉर्थ ईस्ट लोकसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर मनोज कोटक चुनाव लड़ेंगे। यहां से फिलहाल किरीत सोमैया सांसद हैं। इसके बाद उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद सीट से डॉ. चंद्र सेन जादून, मैनपुरी से प्रेम सिंह शकया, रायबरेली से दिनेश प्रताप सिंह, आजमगढ़ से दिनेश लाल यादव और मछलीशहर से वीपी सरोज को बीजेपी की तरफ से टिकट मिला है। बता दें कि इनमें से कई कैंडिडेटों ने पार्टी की तरफ से टिकट मिलने से पहले ही भाजपा का चुनाव प्रचार शुरू कर दिया था। जहां से निरहुआ को टिकट मिला है, वहां से फिलहाल समाजवादी पार्टी के 'मुलायम सिंह यादव' सांसद हैं।

दिखेगा दम या फिर होंगे बेदम, यूपी में इस बार कई मुस्लिम नेता चुनाव के मैदान में

सीएम योगी ने कांग्रेस के मेनिफेस्टो पर कसा तंज, सुनाई भेड़ वाली कहानी