कानपुर। लोकसभा चुनाव 2019 के तीसरे चरण में बिहार की पांच सीटों पर मतदान होंगे। इनमें झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया की लोकसभा सीटें शामिल हैं।  इन पांच सीटों के लिए कुल 114 कैंडिडेट्स ने नॉमिनेशन किया है। गुरुवार को नॉमिनेशन करने की आखिरी तिथि थी। झंझारपुर में 20, सुपौल में 23, अररिया में 27, मधेपुरा में 18 और खगड़िया में 26 कैंडिडेट्स ने नॉमिनेशन किया है। 8 अप्रैल नाम वापसी की आखिरी तिथि है। 23 अप्रैल को मतदान होगा।

झंझारपुर लोकसभा सीट पर रामप्रीत और गुलाब मैदान में

झंझारपुर लोकसभा सीट पर गुलाब यादव और रामप्रीत मंडल मैदान में आमने-सामने हैं। जनता दल, यूनाइटेड के नेता रामप्रीत मंडल एनडीए की तरफ से इस सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं, तो वहीं गुलाब यादव, राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता हैं, जो महागठबंधन की ओर से चुनावी मैदान में हैं।

सुपौल सीट पर दिलेश्वर और रंजीत रंजन के बीच टक्कर

सुपौल सीट पर दिलेश्वर कामैत और रंजीत रंजन के बीच टक्कर है। दिलेश्वर कामैत, जनता दल, यूनाइटेड के नेता हैं, जो इस चुनाव में एनडीए को रिप्रेजेंट कर रही है। इसके बाद रंजीत रंजन, कांग्रेस की नेता हैं, जो फिलहाल बिहार के महागठबंधन में शामिल है। बता दें कि रंजीत रंजन अभी भी सुपौल की सांसद हैं।

अररिया सीट पर बीजेपी से प्रदीप कुमार सिंह ने भरा पर्चा

अररिया लोकसभा सीट पर जदयू-भाजपा गठबंधन के उम्मीदवार प्रदीप कुमार सिंह हैं। ये भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं। प्रदीप का इस सीट पर मुकाबला महागठबंधन की ओर से चुनाव लड़ रहे सरफराज आलम से होगा। बता दें कि सरफराज राजद के नेता हैं।

मधेपुरा सीट से शरद यादव ने भरा पर्चा

मधेपुरा लोकसभा सीट से महागठबंधन की ओर से शरद यादव मैदान में हैं, ये राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता हैं। यहां इनका मुकाबला एनडीए के दिनेश चंद्र यादव से होगा, जो जनता दल, यूनाइटेड के नेता हैं।

खगड़िया सीट पर मुकेश साहनी और चौधरी महबूब अली कैसर में टक्कर

खगड़िया सीट पर मुकेश साहनी और चौधरी महबूब अली कैसर के बीच कड़ी टक्कर है। मुकेश साहनी, विकासशील इंसान पार्टी के नेता हैं, जो इस चुनाव में महागठबंधन को सपोर्ट कर रही है। इसके बाद चौधरी महबूब अली कैसर, लोक जन शक्ति के नेता हैं, जो फिलहाल एनडीए में शामिल है।

लोकसभा क्षेत्रएनडीएमहागठबंधन
झांझरपुररामप्रीत मंडल (जनता दल यूनाइटेड)गुलाब यादव (राष्ट्रीय जनता दल)
सुपौलदिलेश्वर कामैत (जनता दल यूनाइटेड)रंजीत रंजन (कांग्रेस)
अररियाप्रदीप कुमार सिंह (भारतीय जनता पार्टी)सरफराज आलम (राष्ट्रीय जनता दल)
मधेपुरादिनेश चंद्र यादव (जनता दल यूनाइटेड)शरद यादव (राष्ट्रीय जनता दल)
खगड़ियाचौधरी महबूब अली कैसर (लोक जन शक्ति पार्टी)मुकेश साहनी (विकासशील इंसान पार्टी)