- घर के पास सौ कदम की दूरी पर हुई वारदात

- मंगलवार को बदमाशों ने छीना था छात्रा का बैग

-बदमाशों ने छीन ली महिला की चेन

GORAKHPUR: शाहपुर एरिया में सक्रिय बदमाशों ने 24 घंटे के भीतर दूसरी वारदात की। राप्तीनगर, फेज फोर रेल विहार कॉलोनी निवासी शांति देवी के गले से चेन छीनकर बदमाश फरार हो गए। बुधवार को सामान खरीदने बाजार जा रहे थे। तभी बदमाशों ने उनको निशाना बनाया। मंगलवार की दोपहर बदमाशों ने बीएड छात्र का बैग लूट लिया था।

घर के पास की वारदात

रेल विहार कॉलोनी निवासी सिद्धनाथ की पत्‍‌नी शांति देवी घर पर अकेली थी। बुधवार को वह सामान खरीदने पैदल चौराहे की ओर जा रही थी। घर से करीब सौ मीटर आगे जाने पर बाइक सवार बदमाश उनके पास पहुंचा। गले पर झपट्टा मारकर चेन छीन लिया। महिला के शोर मचाने पर लोग जुटते। इसके पहले वह फरार हो गया। महिला ने चेन स्नेचिंग की सूचना पुलिस को दी।

इस बार जल्दी पहुंची पुलिस

मंगलवार को बीएड छात्रा से बदमाशों ने पर्स लूट लिया था। मोहल्ले के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस दी। आरोप है कि करीब एक घंटे आठ मिनट बाद पुलिस पहुंची। इसको लेकर लोगों में आक्रोश था। हालांकि बाद में पुलिस अधिकारियों ने पब्लिक की बातों को गलत बताते हुए पुलिस ने पांच मिनट में पहुंचने का दावा किया। लेकिन बुधवार को पुलिस जल्दी पहुंच गई। बदमाश का हुलिया जानकार पुलिस उसकी तलाश में लगी है। महिला ने पुलिस को बताया कि उनकी चेन 30 ग्राम की थी।