-समझाने पर परचून की दुकान पर बैठे भाई पर किया हमला, वहां खड़े लोगों को लगे छर्रे

-गांव लोहार नगला का मामला, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

bareilly@inext.co.in
Bareilly: फतेहगंज पश्चिमी के एक युवक ने प्रेम प्रसंग में रोड़ा बने भाई पर मंडे सुबह फायरिंग कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर लोगों में भगदड़ मच गई। जबकि कुछ लोग लहूलुहान हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी की तलाश लेकिन वह फरार हो गया। पुलिस ने फायरिंग में घायल 11 लोगों को हॉस्पिटल में एडमिट करा दिया। तहरीर मिलने पर पुलिस एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

शोर सुनकर पहुंची भीड़
लोहार नगला गांव केअबरार हुसैन का गांव की एक किशोरी से प्रेम प्रसंग चल रहा है। सुबह अबरार को समझाने के लिए इसरार व इस्लाम गए थे। समझाने के बाद वह दोनों वहां से चले आए। इस्लाम परचून की दुकान पर आकर बैठ गया। कुछ देर बाद अबरार भी दुकान पर पहुंचा, जिसके बाद दोनों में कहासुनी हो गई। शोर सुनकर भीड़ इकट्ठी हो गई। आरोप है कि अबरार ने तमंचा से फाय¨रग की, जिसमें इस्लाम समेत वहां खड़े लगभग 11 लोग घायल हो गए। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से तमंचा लेकर फरार हो गया। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में एडमिट कराया। कई घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। इस्लाम की तहरीर पर पुलिस ने उसके भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी गोविंद सिंह ने बताया कि भाइयों के बीच विवाद के चलते फाय¨रग की घटना हुई है। आरोपित की तलाश की जा रही है।

ये लाेग हुए घायल
इस्लाम, इसरार, आबिद, आदिल, जाकिर हुसैन, अय्यूब सुगरा, अफजाल, याकूब, अमानत हुसैन, छात्र प्रदीप आदि घायल हो गए।

इस्लाम पर लगाया आरोप
थाने पहुंची प्रेमिका और उसकी मां का कहना है कि फायर इस्लाम ने किया, जिसमें उसकी बेटी और वह खुद भी घायल हुई है। सीओ बहेड़ी अशोक कुमार सिंह ने मौका मुआयना किया।

शादीशुदा है आरोपित
अबरार शादीशुदा है, प्रेम प्रसंग के चलते परिवार टूट न जाए, इसके लिए दोनों भाई बड़े भाई को समझाने गए थे। बाद में उनके बीच विवाद हो गया।