शुरु हुई मोहब्बत

विराट और अनुष्का 2013 में एक विज्ञापन की शूटिंग में मिले। इसके बाद दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई। कई जगहों पर दोनों को एकसाथ देखा गया। इसके बाद तो दोनों की डेटिंग की अफवाहों की खबरों ने माहौल गर्मा दिया।  विराट को अनुष्का के अपार्टमेंट में देखा गया। जनवरी 2014 में जब टीम इंडिया साउथ अफ्रीका दौरे से लौटी तो अनुष्का ने अपनी कार विराट के लिए एयरपोर्ट पर भेजी। विराट अनुष्का की कार से उनके घर पहुंचे। कॉफी विद करन में इस कपल को एक साथ बुलाया गया तब भी दोनों ने अपने रिश्ते को नहीं स्वीकारा। अनुष्का ने कहा कि हम सिर्फ दोस्त है। हमारे बीच कॉल और मैसेज होते हैं।

ऐसे शुरु हुई अनुष्‍का विराट की लव स्‍टोरी

इश्क में डूबा कपल

दोनों की मोहब्बत बॉलीवुड और क्रिकेट की हवाओं में घुल रही थी। दोनो मीडिया से बहुत दिनो तक छुपन छुपाई का खेल खेलते रहे पर अक्सर दोनो को डिनर डेट पर एक साथ देखा गया। इस कपल को उनकी मोहब्बत का एहसास कराने के लिए बॉलीवुड के किंग शाहरूख खान ने मदद की। आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी के दौरान किंग खान ने विराट कोहली के लिए एक मॉक स्वयंवर का आयोजन किया। विराट को अपने लिए दुल्हन चुनने के लिए कहा गया। आप को क्या लगता है विराट ने किसे अपनी दुल्हन के रूप में चुना।

ऐसे शुरु हुई अनुष्‍का विराट की लव स्‍टोरी

जब अनुष्का ने किया ब्लश

साल 2014 में अनुष्का के 26वें जन्मदिन पर विराट यूएई में आईपीएल सीरीज खेल रहे थे पर इसके बाद भी उन्होंने अपने लेडी लव के लिए टाइम निकाला और दोनों ने एक साथ सेलीब्रेट किया। उस दौरान अनुष्का जोधपुर में एनएच10 फिल्म की शूटिंग में बिजी थीं। अनुष्का एक परफेक्ट गर्लफ्रेंड हैं। अपने बिजी शेड्यूल के बाद भी वो अक्सर मैदान पर विराट को चियर करने के लिए पहुंच जाती हैं। जनवरी 2015 में अनुष्का विराट से मिलने मेलबर्न पहुंच गई। विराट उस समय इंडिया आस्ट्रेलिया टेस्ट मैच खेल रहे थे। उस दौरान शतक जड़ने के बाद विराट ने दर्शक दीर्घा में बैठी अनुष्का को फ्लाइंग किस दिया और अनुष्का ब्लश करने लगीं।

ऐसे शुरु हुई अनुष्‍का विराट की लव स्‍टोरी

खूब फरमाया इश्क

दोनो को सिडनी की सड़कों पर खुलेआम एक दूसरे की बाहों में बाहें डाल इश्क फरमाते हुए देखा गया। दोनों ने एक साथ आस्ट्रेलिया में ही अपना न्यू इयर सेलीब्रेट किया। इस दौरान आस्ट्रेलियन प्रजेंटटेअर माइकल ने अनुष्का को विराट की वाइफ बोल कर सभी से इंट्रोडेक्शन करवाया। इंडियन हाईकमीशन की ओर से सिडनी में एक डिनर दिया गया जिसमें दोनो एक साथ नजर आए। डिनर से दोनो एक साथ ही होटल लौटे। फिल्म पीके के प्रमोशन के दौरान जब एक रिपोर्टर ने अनुष्का से विराट के बारे में पूछा तो आमिर ने जबाव देते हुए कहा कि विराट कंफ्यूज हैं कि उन्हें थ्री इडियटस् ज्यादा पसंद है या फिर पीके।

ऐसे शुरु हुई अनुष्‍का विराट की लव स्‍टोरी

हां हम एक दूसरे को डेट कर रहे हैं

2015 में फिल्मफेयर मेग्जीन को दिए इंटरव्यू में अनुष्का ने स्वीकार किया और कहा कि हां मैं विराट को डेट कर रही हूं। जब कोहली से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा जो है सब के सामने हैं। किसी से कुछ भी छुपा हुआ नही है। इंग्लैंड से मैच के दौरान विराट का एक स्टंट का सोशल मीडिया पर बहुत मजाक भी उड़ाया गया। विश्व कप के दौरान विराट के खराब प्रदर्शन के लिए अनुष्का को जिम्मेदार ठहराया गया।

ऐसे शुरु हुई अनुष्‍का विराट की लव स्‍टोरी

अभी जिंदा है मोहब्बत

विराट के फैंस अनुष्का के दुश्मन बन गए और उन्होंने अनुष्का का सोशल मीडिया पर बहुत मजाक उड़ाया। इसके बाद दोनो के ब्रेकअप की खबरें कई दिनो तक मीडिया में सुर्खियों में रहीं। इस बीच दोनो सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे से दूर रहे। तब विराट ने कहा कि मैं अपने गेम पर फोकस कर रहा हूं। वहीं अनुष्का ने कहा कि मैं अपने करियर पर फोकस कर रही हूं। इसके बाद दोनों को एक साथ मुंबई के एक रेस्टोरेंट में देखा गया।

ऐसे शुरु हुई अनुष्‍का विराट की लव स्‍टोरी

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk