संजय दत्त के साथ 25 साल बाद आएंगी नजर

माधुरी दीक्षित और संजय दत्त एक साथ दशकों बाद फिल्म कलंक में साथ नजर आने वाले हैं। बता दें की फिल्म कलंक करण जौहर का ड्रीम प्रोजेक्ट है जिसे वो 15 सालों से बनाने की सोच रहे थे पर अब जा कर उन्हें ये फिल्म बनाने का मौका मिला है। संजय दत्त और माधुरी की जोडी़ को करीब 25 साल बाद सिल्वर स्क्रीन्स पर देखा जाएगा। बता दें कि फिल्म साल 2019 में रिलीज की जाएगी। फिल्म में माधुरी और संजय के अलावा वरुण और आलिया, सोनाक्षी और आदित्य रॉय कपूर भी हैं। वरुण और आलिया की डेब्यू फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर के बाद से ये चौथी फिल्म है जो दोनों एक साथ करेंगे। माधुरी ने संजय दत्त के साथ कई फिल्में दी हैं जैसे साजन, खतरों के खिलाडी़ और खलनायक। माधुरी दीक्षित आखिरी बार संजय दत्त के साथ फिल्म महानता में नजर आई थीं जो साल 1977 में रिलीज  हुई थी।

संजय दत्त संग 25 तो अन‍िल के साथ 18 साल बाद पर्दे पर लौटेंगी माधुरी,आख‍िरी बार यहां दिखे थे साथ

अनिल कपूर के साथ दिखेंगी 18 साल बाद

संजय दत्त के साथ माधुरी 25 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर दिखेंगी तो अनिल कपूर संग लगभग 18 साल बाद फिल्म टोटल धमाल में दिखेंगी। इंद्र कुमार के निर्देशन में बन रही फिल्म टोटल धमाल में अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित साथ नजर आने वाले हैं। ये फिल्म साल 2019 में रिलीज होने की बात कही जा रही है। बता दें कि 18 साल पहले माधुरी और अनिल कपूर एक साथ फिल्म पुकार में नजर आए थे जो साल 2000 में आई थी। अनिल और माधुरी ने 90 के दशक में कई हिट फिल्में दी हैं जैसे बेटी, राम लखन, कामयाब और तेजाब।

संजय दत्त संग 25 तो अन‍िल के साथ 18 साल बाद पर्दे पर लौटेंगी माधुरी,आख‍िरी बार यहां दिखे थे साथ

सलमान और प्रियंका भी 10 साल बाद होगें साथ

सिर्फ माधुरी ही ऐसी एक्ट्रेस नहीं हैं जो संजय के साथ 25 तो अनिल के साथ 18 साल बाद साथ नजर आएंगी बल्कि प्रियंका चोपडा़ भी बॉलीवुड में सलमान खान की फिल्म से कमबैक करने के लिए हां बोल चुकी हैं। खबरों की मानें तो करीब 10 साल बाद सलमान खान की फिल्म भारत से प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में दोबारा एंट्री करने जा रही हैं। आखिरी बार प्रियंका और सलमान साथ में फिल्म सलाम-ए-इश्क में नजर आए थे। फिल्म सलाम-ए-इश्क साल 2007 में रिलीज हुई थी तब से लेकर दोनों को एक साथ काम किये 10 साल हो रहे हैं।

संजय दत्त संग 25 तो अन‍िल के साथ 18 साल बाद पर्दे पर लौटेंगी माधुरी,आख‍िरी बार यहां दिखे थे साथ

करण जौहर की मल्टीस्टारर फिल्म 'कलंक' की शूटिंग शुरु, देखें तस्वीरें

संजय दत्त और माधुरी दीक्षित 25 साल बाद बडे़ पर्दे पर 'कलंक' से कर रहे वापसी, श्रीदेवी हैं वजह

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk