बिहार की है घटना

घटना बिहार के माधेपुर जिले की है। की है। जहां आशा देवी नाम की एक महिला अपनी सगी बेटी के पति को अपना दिल दे बैठी। दोनों के बीच प्यार ऐसा परवान चढ़ा की दोनों ने एक दुसरे के साथ जीने मरने तक की कसमें खा डाली। जब दोनों को एक दूसरे से दूरी बर्दाश्त नहीं हुई तो सास और दामाद ने मिलकर आपस में शादी कर ली। जब दूल्हा मुकेश अपनी सास से शादी करने के बाद घर लौटा तो लड़की ने देखा की उसकी माँ ने ही उसका परिवार उजाड़ दिया है। मां को अपने पति की पत्नी के रूप में देख वो बेहोश हो गई।

एक ही घर में रहते हैं सभी

मुकेश और आशा अब एक साथ एक घर ही में रहते हैं। इसी घर में उसकी पहली बीवी जो की आशा देवी की बेटी है वह भी रहने के लिए मजबूर है। दोनों को एक साथ रहने के लिए गांव की पंचायत ने भी अपनी सहमती दे दी है। पंचायत ने कहा की दोनों के बीच बहुत अधिक प्यार है। दोनों साथ रह सकते हैं। लेकिन इस घटना ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया है। कैसे एक माँ अपनी ही बेटी की सौतन बन के रह सकती है। लेकिन इस घटना ने आज के बदलते युग के बदरंग चेहरे को सामने लाकर रख दिया है।

Weird News inextlive from Odd News Desk