उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के राष्ट्रीय स्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव चलो मन गंगा जमुना तीर के नौवें दिन प्रथम सत्र में उमा दीक्षित, शशिलता ने लोकगीत एवं भजन गायन की प्रस्तुतियां दी। विकास श्रीवास्तव का सुगम संगीत तृष्णा ना जाए मन से और ओ रसिया राधे राधे बोलकी प्रस्तुति से सबका दिल जीता। सुल्तानपुर की सौम्य मिश्रा का सुगम संगीत मेरा आप की कृपा से सब काम हो रहा है प्रस्तुत करके दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

द्वितीय सत्र में वाराणसी से आये अशोक सम्राट रत्‍‌न सम्मान से विभूषित विकास पांडेय और उनके दल ने भजनो की प्रस्तुति दी। इलाहाबाद के अभयराज यादव का गायन और जम्मू कश्मीर की सुश्री रूबीना की नृत्य प्रस्तुति खूब सराही गई। देर रात तक कई और भी मनमोहक लोक एवं जनजातीय प्रस्तुतियां हुई।