गार्डनिंग के लिए मॉनसून से बेहतर टाइम और क्या हो सकता है जब पौधों को नेचुरल वॉटर और सनलाइट का परफेक्ट कॉम्बिनेशन मिलता है। इंडोर हों या आउटडोर, हर तरह के पेड़-पौधे इस मौसम में अच्छे से ब्लूम कर पाते हैं इसीलिए यही सही टाइम है अपने होम डेकोर को नेचुरली ब्यूटिफुल बनाने का।

 

Guzmania

Guzmania

ये पाइनएप्पल फैमिली को बिलॉन्ग  करता है और इसकी लीव्स स्टिफ और ग्लॉसी ग्रीन कलर की होती हैं। इस प्लांट में सेंटर से फ्लॉवर निकलता है जो अगर सही कंडीशंस में रखा जाए तो सिक्स मंथ्स तक खिला रह सकता है। इसे भी आप रेड, ग्रीन ऑरेंज या पर्पल कलर में ले सकते हैं। वैसे तो इसे वॉर्म टेम्प्रेचर चाहिए पर ब्लूमिंग के वक्त इसे थोड़े कोल्ड टेम्प्रेचर में रखा जा सकता है।
Growing conditions: इसे ब्राइट सनलाइट में रखा जाना चाहिए।

African Violet

African Violet
हाउस प्लांट्स के मामले में अफ्रीकन वॉयलेट्स बेस्ट होते हैं क्योंकि इन्हें लगाना और मेंटेन करना बेहद ईजी होता है। इनकी ढेरों वैराइटीज में से आप किसी भी कलर के अफ्रीकन वॉयलेट को सेलेक्ट कर सकते हैं।
Growing conditions:  मॉडरेट से वॉर्म टेम्प्रेचर और फिल्टर्ड सनलाइट। इसे लगाने के लिए बस इसकी एक लीफ कट करिए और एक गीली मिट्टी वाले पॉट में लगा दीजिए।

Hibiscus

Hibiscus
ये सिर्फ एक मिथ है कि हिबिस्कस यानी गुड़हल को लगाने के लिए काफी स्पेस की जरूरत होती है। इसे मीडियम साइज में ट्रिम करके अपने रूम, लॉन या बालकनी में आसानी से रख सकते हैं। ये रेड, पिंक, ऑरेंज और यलो शेड्स में भी मिल जाता है।
Growing conditions: ब्राइट सनलाइट। अगर कमरे में रख रहे हैं तो ऐसी जगह रखें जहां अच्छे से धूप आती हो। सॉइल को हमेशा मॉइस्ट रखें।

Maple

Flowering Maple
क्रेप-पेपर की तरह दिखने वाला ये पौधा रेड, पिंक, ऑरेंज और यलो शेड्स में मिल जाएगा। इसे एक ट्री के जैसा बढऩे दें और टाइम टु टाइम प्रूनिंग करते रहें ताकि यह ज्यादा बड़ा ना हो। इसे हैंगिंग बास्केट में भी लगाया जा सकता है। पॉट को हमेशा मॉइस्ट रखें। अगर फूल जल्दी झडऩे लगें तो पानी चेक करें।
Growing conditions: इसे भी ब्राइट और इंटेंस सनलाइट चाहिए होती है इसलिए बालकनी या लॉन के लिए यह बेस्ट है। कमरे में प्रॉपर सनलाइट आने पर ही इसे वहां रखें।

oxalis

Oxalis
ट्रायंगुलर शेप, पर्पल कलर की लीव्स और व्हाइट या पिंक फ्लॉवर वाला यह प्लांट बेहद खूबसूरत दिखता है। ये बुश लाइक होता है जो बल्ब्स में निकालता है। इसे ट्रिम करने के लिए पॉट में निकलने वाले बल्ब्स को निकालते रहें।

Growing conditions: यह मीडियम से लेकर ब्राइट लाइट में आसानी से ग्रो कर जाता.

Jasmine

Jasmine
जैसमीन को लोग जनरली ओपन गार्डेन में ही लगाते हैं पर प्रॉपर प्रूनिंग कर इसे एक मीडियम या बड़े पॉट में लगाया जा सकता है। मेनी फ्लॉवर्ड जैसमीन या अरेबियन जैसमीन में से किसी को भी सेलेक्ट कर सकते हैं। व्हाइट और पिंक जैसमीन होम डेकोर के लिए भी आइडियल हैं।
Growing conditions: ब्राइट और इंटेंस सनलाइट और प्रॉपर वॉटर कंडीशंस।




Brazilian Fireworks

Brazilian Fireworks
आउटडोर गार्डेन या लॉन के लिए यह बेस्ट प्लांट है। इसे फायरवक्र्स इसलिए कहते हैं क्योंकि यह अपना कलर चेंज करता रहता है। इसे शेड गार्डेन में रखना ही अच्छा ऑप्शन है। इसकी लीव्स सिल्वर कलर लिए होती हैं जो इसे और भी ब्यूटिफुल बनाती हैं।
Growing conditions: मीडियम से ब्राइट सनलाइट में रखना चाहिए और भरपूर पानी भी देना चाहिए।