मुंबई (पीटीआई)। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण सहित कांग्रेस के दस विधायक सोमवार को उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले महाराष्ट्र के मंत्रिपरिषद में शामिल होंगे। शपथ ग्रहण दोपहर 1 बजे विधान भवन (राज्य विधानमंडल) परिसर में होगा जहां कुल 36 मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है।

कैबिनेट मंत्रियों की शपथ लेंगे

सूत्रों की माने तो कांग्रेस की तरफ से अशोक चव्हाण, के सी पाडवी, विजय वादीटीवार, अमित देशमुख, सुनील कादर, यशोमति ठाकुर, वर्षा गायकवाड़ और असलम शेख कैबिनेट मंत्रियों की शपथ लेंगे। वहीं कांग्रेस के सततेज पाटिल और विश्वजीत कदम राज्य के मंत्रियों के रूप में शपथ लेंगे।

सरकार का गठन 28 नवंबर को

उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र विकास आघाडी (एमवीए) सरकार का गठन 28 नवंबर को किया गया था। वर्तमान में राज्य मंत्रिमंडल में छह मंत्री और मुख्यमंत्री हैं। बालासाहेब थोरात और कांग्रेस के नितिन राउत, शिवसेना के एकनाथ शिंदे और सुभाष देसाई और राकांपा के जयंत पाटिल और छगन भुजबल ने 28 नवंबर को ठाकरे के साथ शपथ ली।

अधिकतम 43 मंत्री हो सकते

महाराष्ट्र में अधिकतम 43 मंत्री हो सकते हैं। 288 सदस्यीय विधानसभा में मंत्रियों की संख्या 15 प्रतिशत (कुल सदस्य संख्या का) से अधिक नहीं हो सकती। शिवसेना ने पिछले महीने कांग्रेस और राकांपा के पारंपरिक सहयोगियों के साथ हाथ मिला लिया था, क्योंकि भाजपा के साथ उसका गठबंधन मुख्यमंत्री पद के बंटवारे के मुद्दे पर टूट गया था।

मुख्यमंत्री समेत कुल 16 मंत्री

महाराष्ट्र विकास आघाडी (एमवीए) सरकार में शिवसेना के मुख्यमंत्री समेत कुल 16 मंत्री शामिल होंगे। एनसीपी के 15 और कांग्रेस के 12 मंत्री सरकार में शामिल हो सकते हैं। वर्तमान 288 विधानसभा में शिवसेना के -56 विधायक, एनसीपी -54 विधायक और कांग्रेस -44 विधायक हैं।

National News inextlive from India News Desk