कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। महा नवमी नवरात्रि के नौवें दिन का प्रतीक है और 14 अक्टूबर (गुरुवार) को पूरे देश में बहुत उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। यह दुर्गा पूजा का तीसरा दिन भी है और इसे बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मां दुर्गा को महिषासुरमर्दिनी के रूप में भी पूजा जाता है क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि उन्होंने राक्षस महिषासुर पर उनके साथ युद्ध के नौवें दिन अंतिम हमला किया था, और विजयदशमी पर विजयदशमी पर विजय प्राप्त की थी।

Dussehra 2021 : दशहरा पर नीलकंठ देखना होता है शुभ, जानें विजयदशमी पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

नौवां दिन देवी सिद्धिदात्री का
नवरात्रि का नौवां दिन भी देवी सिद्धिदात्री को समर्पित है जो शक्ति का एक रूप है जिसे नव दुर्गा के बीच पूजा जाता है। नवरात्रि का नौ दिवसीय उत्सव देवी दुर्गा के नौ रूपों शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंद माता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री को समर्पित है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने नवमी पर्व पर देशवासियों को बधाई देते हुए लिखा, "नवरात्रि में महानवमी के पावन अवसर पर मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना होती है। मेरी कामना है कि उनके आशीर्वाद से हर किसी को अपनी सिद्धि की प्राप्ति हो। माता के भक्तों के लिए उनकी यह स्तुति।'

Dussehra 2021 : क्यों मनाया जाता है दशहरा और इसे क्यों कहते हैं विजयादशमी

उत्तर प्रेदश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा, 'माँ दुर्गा महानवमी की सभी प्रदेशवासियों व श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं। माँ सिद्धिदात्री से प्रार्थना है कि हम सबकी मनोकामनाएं पूर्ण हों और प्रत्येक प्रदेशवासी सदैव स्वस्थ, समृद्ध व खुशहाल रहे।'

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भी महा नवमी की शुभकामनाएं भेजी। उन्होंने एक तस्वीर शेयर की नवमी की बधाई दी।

Dussehra 2021 : दशहरा कब मनाया जाता है, जानिए इसका इतिहास और महत्व

बाॅलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट ने भी महा नवमी की बधाई दी। कंगना तस्वीर में हाथ जोड़े नजर आ रही। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'महा नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं।'

National News inextlive from India News Desk