कानपुर। महाशिवरात्रि शुरू हो गया है और साथ ही सोशल मीडिया पर भगवान शिव के भजन ट्रेंड होने लगे हैं। जब भी भोले के भजनों की बात होती है तो भोजपुरी गानों का जिक्र जरूर होता है। बता दें कि भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर गायक खेसारी लाल यादव, पवन सिंह और निरहुआ ने भोलेनाथ की भक्ति में अनेकों गाने गए हैं, जो यूपी और बिहार समेत देश भर में पॉपुलर हैं। तो आज हम उन सुपरहिट भोजपुरी गानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो यूट्यूब पर फिलहाल काफी ट्रेंड हो रहे हैं। इन गानों को महाशिवरात्रि पर बजाकर आप माहौल को और भक्तिमय बना सकते हैं।

Mahashivratri 2020: चरम पौरुष के प्रतीक हैं नटराज, वही हैं भगवान शिव: Sadhguru Jaggi Vasudev

खेसारी का सुपरहिट सॉन्ग

वीनस भोजपुरी नाम के इस यूट्यूब चैनल पर यूं तो कई भोजपुरी गाने उपलब्ध हैं लेकिन यहां पर महाशिवरात्रि स्पेशल सुपरहिट भोजपुरी सॉन्ग्स नाम से एक अलग वीडियो का फाइल मौजूद है। उस फाइल में गाने की शुरुआत खेसारी लाल यादव के सुपरहिट भोजपुरी सॉन्ग से होती है, जिसका नाम है 'जलहा चढ़ईये बासुकीनाथ के।' इस गाने में जबरदस्त धुन का इस्तेमाल किया गया है और इसमें खेसारी के साथ कुछ अन्य कलाकार भी नजर आ रहे हैं।

पवन सिंह का गाना भी हो रहा ट्रेंड

वहीं, इस वक्त यूट्यूब पर मशहूर गायक पवन सिंह का भी एक भक्ति गाना बहुत ट्रेंड हो रहा है। यह सॉन्ग वेव म्यूजिक भोजपुरी नाम के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है। इस गाने को भी खूब पसंद किया जा रहा है।

निरहुआ के भक्ति गाने

इसके अलावा अगर एक्टर व सिंगर दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' की बात करें तो उनके भजन भी काफी डिमांड में रहते हैं। निरहुआ म्यूजिक वर्ल्ड नाम के यूट्यूब चैनल पर आपको निरहुआ के ढेरों के गाने सुनने को मिल जाएंगे। यहां एक गाने में निरहुआ खुद एक्टिंग करते हुए नजर आ जाएंगे।