कानपुर। Maha Shivratri 2020: इस वर्ष महाशिवरात्रि 21 फरवरी को यानी कि आज है। यह भगवान शिव की पूजा का विशेष दिन है। इस दिन भक्‍त विधि विधान से भगवान शिव की पूजा करते व व्रत रखते हैं। यह व्रत भक्‍तों की सभी मनोकामनाओं की पूर्ति करने वाला है। महाशिवरात्रि को लेकर उज्जैन महाकालेश्वर, काशी विश्वनाथ मंदिर और सोमनाथ मंदिर समेत सभी शिवालयों में तैयारियां जोरों से चल रही हैं। इसी बीच, सभी भक्त उज्जैन महाकालेश्वर, काशी विश्वनाथ मंदिर और सोमनाथ मंदिर में होने वाली आरती को देखना पसंद करेंगे। आइये जानें इन तीनों शिवालयों की लाइव आरती कब और कहां देख सकते हैं।

Maha Shivratri 2020 अमिताभ बच्चन, रवीना टंडन, ऋचा चड्ढा फैंस को किया विश, ऋतिक रोशन और सुजैन खान ने की पूजा

Mahashivratri 2020: चरम पौरुष के प्रतीक हैं नटराज, वही हैं भगवान शिव: Sadhguru Jaggi Vasudev

उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर

भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों में सिर्फ एक ही दक्षिणमुखी ज्योतिर्लिंग है महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग। यह मंदिर उज्जैन में है। महाकाल को यहां का क्षेत्राधिपति माना जाता है। उज्जैन के लोग भगवान शिव को अपना राजा मानकर ही पूजा करते हैं। महाकालेश्वर मंदिर का इतिहास हजारों साल पुराना है। खास बात यह है कि देश के 12 खास ज्योतिर्लिंग में सिर्फ महाकालेश्वर की ही भस्मारती होती है। हर दिन महाकाल के दर्शन करने यहां हजारों की संख्या में भक्त पहुंचते हैं। नीचे आप लाइव आरती देख सकते हैं।

Maha Shivratri 2020 : आगरा के इन मंदिरों में महाशिवरात्रि पर होती है विशेष पूजा

काशी विश्वनाथ मंदिर की लाइव आरती

काशी विश्वनाथ मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। यह मंदिर हजारों सालों से वाराणसी में स्थित है। काशी विश्‍वनाथ मंदिर का हिंदू धर्म में एक खास स्‍थान है। ऐसा माना जाता है कि एक बार इस मंदिर के दर्शन करने और पवित्र गंगा में स्‍नान कर लेने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस मंदिर का दर्शन करने के लिए हर साल लाखों लोग विदेशों से आते हैं। 21 फरवरी को चार प्रहर में बाबा की आरती होने वाली है। बता दें कि काशी विश्‍वनाथ मंदिर में हर दिन पांच तरह की आरती होती है, जिसमें मंगला आरती, दोपहर भोग आरती, सप्त ऋषि आरती, श्रृंगार/भोग आरती और शयन आरती शामिल हैं। मंगला आरती का समय सुबह 03:00 बजे से 04:00 तक है। दोपहर आरती का समय सुबह 11:15 बजे से दोपहर 12:20 बजे तक है। सप्तऋषि आरती का समय शाम 07:00 बजे से 08:15 बजे तक है। शृंगार / भोग आरती का समय सुबह 09:00 बजे से रात 10:15 बजे तक है। हर साल महाशिवरात्रि में यहां खास तरह की व्यवस्था होती है। इस दिन भारी संख्या में श्रद्धालु इस मंदिर में भगवान शिव का दर्शन करते हैं और यहां की आरती देखते हैं। खास बात यह है कि यहां की आरती का लाइव ब्रॉडकास्ट भी होता है। इस मंदिर का लाइव आरती आप यहां देख सकते है।

21 फरवरी को महाशिवरात्रि है और महाशिवरात्रि पर कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरुरी है। इस लिंक पर क्लिक करके आप उन बातों पर एक नजर डाल सकते हैं।

सोमनाथ मंदिर का भी बड़ा महत्व

सोमनाथ मंदिर भी 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। इसका भी बड़ा महत्त्व है। इस ज्योतिर्लिंग की मान्यता है कि सोमनाथ के शिवलिंग की स्थापना खुद चंद्रमा ने की थी। चंद्र के द्वारा स्थापना की जाने के चलते इस शिवलिंग का नाम सोमनाथ पड़ा है। हर साल महाशिवरात्रि में यहां भी खास तरह की व्यवस्था होती है। इस दिन भारी संख्या में श्रद्धालु इस मंदिर में भगवान शिव का दर्शन करते हैं और यहां की आरती देखते हैं। यहां की आरती का लाइव ब्रॉडकास्ट भी होता है। बता दें कि इस मंदिर में हर रोज सुबह 7 बजे, दोपहर 12 बजे और शाम बजे आरती होती है। यहां आप मंदिर का लाइव आरती देख सकते है।

रात्रि के चार प्रहारों में कब पूजा करने से उत्तम भल मिलेगा, यह आप यहां जान सकते हैं।

महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा में सामग्री का भी अपना महत्व होता है। यहां आप सामग्री से सम्बन्धित जानकारी हासिल कर सकते हैं।