Maha Shivratri 2020: यह भगवान शिव की पूजा का विशेष दिन है। इस वर्ष महाशिवरात्रि 21 फरवरी को है। इस दिन भक्‍त विधि विधान से भगवान शिव की पूजा करते व व्रत रखते हैं। यह व्रत भक्‍तों की सभी मनोकामनाओं की पूर्ति करने वाला है। किसी भी पर्व के आने पर मन में यह उत्कंठा होती है कि इस पर ऐसा क्या किया जाए जिससे भक्तों की मनोकामना पूर्ण हो और जीवन सुखी बने व आगामी वर्ष अच्छा व्यतीत हो। इस माह महाशिवरात्रि पर यह उपया करने से आपको लाभ होगा।

Maha Shivratri 2020: वो बातें, जिनका पूजा के समय रखना होगा ध्यान

महाशिवरात्रि पर रात्रि जागरण

महाशिवरात्रि पर रात्रि जागरण किया जाना चाहिए शास्त्रों में विधान है कि रात्रि जागरण के बिना महाशिवरात्रि व्रत अधूरा रहता है। रात्रि जागरण के दौरान आप चार पहर की पूजा भी कर सकते हैं भगवान शिव का रुद्राभिषेक भी कर सकते हैं। रात्रि जागरण में भजन कीर्तन का भी आयोजन कर सकते हैं। रात्रि जागरण के दौरान आप भगवान शिव के किसी मंत्र की साधना भी कर सकते हैं। महामृत्युंजय मंत्र की साधना अत्याधिक शुभ होती है। महाशिवरात्रि रुद्राक्ष धारण का भी पर्व है इस दिन आप मनोकामना पूर्ति हेतु रुद्राक्ष धारण कर सकते हैं।

Mahashivratri 2020: चरम पौरुष के प्रतीक हैं नटराज, वही हैं भगवान शिव: Sadhguru Jaggi Vasudev

शनि व राहु का अशुभ प्रभाव होगा कम

गोचर में यदि शनि अथवा राहु अशुभ है तो उनका भी उपाय कर सकते हैं। महाशिवरात्रि पर दान का विशेष महत्व है इस दिन अवश्य ही कुछ ना कुछ दान करना चाहिए कुछ भी नहीं हो रहा हो तो सवा किलो आटा या चावल आदि का दान किया जा सकता है। महाशिवरात्रि पर तीर्थ स्थान का विशेष महत्व है आसपास जो भी तीर्थ हूं वहां के जल से स्नान करना चाहिए। इस दिन मंदिर अवश्य जाना चाहिए व भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए।

पंडित दीपक पांडे

Maha Shivratri 2020 अमिताभ बच्चन, रवीना टंडन, ऋचा चड्ढा फैंस को किया विश, ऋतिक रोशन और सुजैन खान ने की पूजा