पं राजीव शर्मा (ज्योतिषाचार्य)। महाशिवरात्रि व्रत निशीथ व्यापिनी फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है।यदि दो दिन निशीथ व्यापिनी हो या दोनों ही दिन न हो तो पर्व दूसरे दिन मनाया जाएगा। इस वर्ष 11 मार्च को महाशिवरात्रि मनाई जा रही है। आप व्रत रख सकते हैं और शिव आराधना कर पुण्य लाभ कमा सकते हैं।

शिव आराधना से लाभ:

1. शिव साधना या आराधना करने से मनुष्य को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में विजय प्राप्त होती है।

2. भगवान शिव के ध्यान में व्यक्ति रोगमुक्त होता है।क्योंकि वे वैधनाथ हैं।

3. भगवान शिव शांतिपुंज हैं दिव्य हैं।अतः उनकी पूजा अर्चना से शरीर में अदभुत ऊर्जा,बल,साहस की अनुभूति होती है।

4. भगवान शिव मृत्युंजय हैं, अतः इनकी आराधना हमें अकाल मृत्यु के भय से मुक्त करती है तथा सदैव रोगमुक्त भी रखती है।

5. शिव गृहस्थ के आदर्श हैं जो अनासक्त रहते हुए भी पूर्ण गृहस्थ स्वरूप हैं इनकी उपासना से गृहस्थ जीवन में अनुकूलता प्राप्त होती है।

6. भगवान शिव कुबेर के अधिपति भी हैं अतः लक्ष्मी प्राप्ति हेतु इनकी आराधना का विशेष महत्व है।

7.भगवान शिव सौभाग्य दायक हैं अतः इस रात्रि कुंवारी कन्याओं द्वारा इनकी आराधना मनोवांछित बल प्राप्ति हेतु की जाती है*।

8. जो स्त्री संतान सुख, पुत्र सुख की कामना से इनकी पूजा अर्चना करे उसे शिव कृपा से पुत्र प्राप्ति होती है।

9. शिव की भक्ति शत्रु नाश के लिए करना भी श्रेष्ठकर है।

10. शिव मोक्ष के अधिष्ठाता है अथार्त मोक्ष की कामना से भी इनकी भक्ति करनी चाहिए।

11. भगवान शिव इतने भोले है,वे सर्वस्व दे देते हैं।

12. भगवान शिव सम्पूर्ण स्वरूप हैं।इसलिये इनकी आराधना जीवन पर्यन्त की जाती है और विशेषकर शिवरात्रि पर इनकी आराधना से व्यक्ति अपने इष्ट के दर्शन पाकर धन्य हो जाता है एवं मनोरथ पूर्ण होते हैं।