- गुरुवार को अप-डाउन की एक दर्जन से अधिक ट्रेनें चलीं विलंब से

- यात्रियों को स्टेशन पर करना पड़ा घंटों इंतजार

आगरा : सुबह धुंध के चलते ट्रेनों का लेट होना शुरू हो गया है। यात्रियों को पांच-पांच घंटे इंतजार करना पड़ रहा है। कैंट स्टेशन पर सुबह आठ बजे आने वाली महाकौशल एक्सप्रेस सवा पांच घंटा की देरी से दोपहर एक बजे के बाद आई। इसी तरह दिल्ली जाने वाली कर्नाटक एक्सप्रेस सवा चार घंटे की देरी से पहुंची। लंबी दूरी की ट्रेनें ज्यादा प्रभावित हुई। अप-डाउन की एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनें देरी से आई। इस कारण यात्रियों को स्टेशन पर ही इंतजार करना पड़ा। आने वाले दिनों में कोहरा पड़ने पर ट्रेनों के और लेट होने की बात कही जा रही है।

यह ट्रेनें हुई लेट

12627 कर्नाटक एक्सप्रेस- 4.14 घंटा

12189 महाकौशन एक्स। - 5.18 घंटा

12617 मंगला एक्स। - 1.25 घंटा

12625 केरला एक्स। - 1.41 घंटा

12723 तेलंगाना - 1.29 घंटा

12548 अहमदाबाद-आगरा - 26 मिनट

उदयपुर इंटरसिटी - 32 मिनट

लाइव लोकेशन देखकर निकलें

अगर आपको यात्रा करनी है और ट्रेन की सही स्थिति के बारे में जानकारी करनी है तो आप इंडियन रेलवे की वेबसाइट पर ट्रेन का लाइव रनिंग स्टेटस देख सकते हैं। इससे आपको सही स्थिति की जानकारी हो जाएगी। ऐसे में ट्रेन लेट होने की स्थिति में आपको स्टेशन पर इंतजार नहीं करना पडे़गा।