लंदन (पीटीआई)। Maharaja Ranjit Singh बीबीसी हिस्ट्रीज मैगजीन ने हाल ही में एक पोल कराया। इसमें भारत में सिख साम्राज्य के 19 वीं सदी के शासक महाराजा रणजीत सिंह ग्रेटेस्ट लीडर ऑफ ऑल टाइम चुने गए। इस पोल में 5,000 से अधिक पाठकों ने मतदान किया। इसमें 38 फीसदी से ज्यादा मत पाने वाले सिंह की सहिष्णु साम्राज्य बनाने के लिए प्रशंसा की गई। रणजीत सिंह के शासन को सहिष्णुता, स्वाधीनता और सहयोग का आदर्श माना जाता है। पंजाब के शेर के रूप में विख्यात रणजीत सिंह का नामांकन यूनिवर्सिटी ऑफ अल्बामा में इतिहास के असिस्टेंट प्रोफेसर नामांकन लॉकवुड ने किया था।

सूची में अमील्कर कैब्रल का नाम दूसरे स्थान पर रहा

वहीं 25 फीसदी वोट के साथ दूसरे स्थान पर, अफ्रीकी स्वतंत्रता सेनानी अमील्कर कैब्रल रहे। इन्होंने पुर्तगाली आक्रमणकारियों से मुक्ति के लिए 10 लाख से ज्यादा लोगों को एकजुट किया था और बदले में कई अन्य उपनिवेशी अफ्रीकी देशों को स्वतंत्रता के लिए उठने और लड़ने के लिए प्रेरित किया था। द्वितीय विश्व युद्ध के समय ब्रिटेन के प्रधानमंत्री रहे विस्टन चर्चिल तेज राजनीतिक पैंतरेबाजी के लिए 7 फीसदी वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

पांचवे स्थान पर ब्रिटिश महारानी एलिजाबेथ प्रथम

अमेरिकी के राष्ट्रपति रहे अब्राहम लिंकन चौथे स्थान पर और पांचवे स्थान पर ब्रिटिश महारानी एलिजाबेथ प्रथम रहीं। इस पोल के लिए नामांकन वैश्विक इतिहासकारों से मांगे गए थे। इनमें मैथ्यू लॉकवुड, राणा मित्तर, माग्रेट मैक्मिलन और गस कैसली हेफोर्ड जैसे नाम शामिल हुए थे। वर्ल्ड हिस्ट्री के टाॅप 20 नेताओं की इस सूची में मुगल सम्राट अकबर, फ्रांसीसी सैन्य नेता जॉन ऑफ आर्क और रूस की महारानी कैथरीन द ग्रेट का नाम भी शामिल है।

National News inextlive from India News Desk