मुंबई (पीटीआई)। Shirdi Bus Accident : महाराष्ट्र में शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां के नासिक-शिरडी राजमार्ग पर पथारे के पास साईं बाबा के भक्तों को ले जा रही बस एक ट्रक से टकरा गयी। पुलिस अधिकारियों के यह घटना मुंबई से करीब 180 किलोमीटर दूर नासिक की सिन्नार तहसील में पठारे शिवर के पास सुबह करीब सात बजे हुई। बस शिरडी की ओर जा रही थी। हादसे में करीब दस लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।



मरने वालों की संख्या बढ़ सकती

प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, मृतकों में सात महिलाएं, दो छोटे लड़के और एक पुरुष शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक घायलों को सिन्नार के ग्रामीण अस्पताल और यशवंत अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों ने कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

National News inextlive from India News Desk