कानपुर। महाराष्ट्र विधानसभा में मतदाताओं द्वारा किया गया 3,237 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज सबके सामने आ जाएगा।  महराष्ट्र में अब तक 288 निर्वाचन क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी 102 सीटों पर, इंडियन नेशनल कांग्रेस 44 सीटों पर,  क्रांतिकारी शेतकरी पार्टी 1 सीट पर, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी 55 सीटों पर, शिवसेना 60 सीटों पर हैं। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन 3 सीटों पर,  वंचित बहुजन अघाडी 3 सीटों पर, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट) 2 सीट पर,  जन सुराज्य शक्ति पार्टी 1 पर है।

दल का नाम विजयीआगेकुल
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन022
बहुजन विकास अघाड़ी022
भारतीय जनता पार्टी597102
कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट)011
निर्दलीय11011
इंडियन नेशनल कांग्रेस04444
जन सुराज्य शक्ति011
क्रांतिकारी शेतकरी पार्टी011
लोकसंग्राम011
नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी15455
पीजैन्ट्स एण्ड वर्कर्स पार्टी ऑफ इण्डिया011
प्रहर जनशक्ती पक्ष011
राष्ट्रीय समाज पक्ष011
समाजवादी पार्टी022
शिवसेना55560
स्वतंत्र भारत पक्ष011
वंचित बहुजन अघाडी022
कुल12276288

शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे वरली सीट से पहली बार चुनावी मैदान में उतरे
इन सीटों पर हैं बड़े दिग्गज

महाराष्ट्र विधानसभा में कुछ सीटों पर जबरदस्त मुकाबला हो रहा है। यहां पर शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे पहली बार वरली विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरे। नागपुर साउथ वेस्ट सीट से चुनाव लड़ रहे देवेंद्र फड़नवीस का सामना कांग्रेस के आशीष देशमुख से हो रहा है। पर्ली विधानसभा सीट पर बीजेपी की पंकजा मुंडे किस्मत आजमा रहीं हैं। कराद विधानसभा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण कांग्रेस की टिकट से चुनाव लड़े हैं। वहीं बारामती सीट से अजित पवार चुनाव लड़ रहे हैं।

पर्ली विधानसभा सीट पर बीजेपी की पंकजा मुंडे किस्मत आजमा रहीं
288 सीटों पर 55.39 प्रतिशत हुआ मतदान
महाराष्ट्र विधानसभा में बीते सोमवार को 288 सीटों पर 55.39 प्रतिशत मतदान हुआ था। यहां पर 3,237 उम्मीदवारों में 236 महिलाएं और 3,001 पुरुष उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमाने उतरे थे। यहां पर बीजेपी-शिवसेना और कांग्रेस-रांकापा के अलावा वंचित बहुजन आघाडी, मनसे, बहुजन समाज पार्टी, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन जैसे दल भी चुनाव लड़ रहें हैं।महाराष्ट्र में मुकाबला बेहद रोमांचक है।
कराद विधानसभा सीट परपूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण कांग्रेस की टिकट से चुनाव लड़े हैं
जानें किस पार्टी ने उतारे हैं कितने उम्मीदवार
यहां भाजपा ने 164, सेना ने 126, कांग्रेस ने 147, एनसीपी ने 121, मनसे ने 101, बीएसपी ने 262, वीबीए ने 288, सीपीआई ने 16, सीपीआई (एम) ने 8, अन्य पंजीकृत दलों ने 604 और शेष 1,400 निर्दलीय उम्मीदवार है। एक ओर सत्तारूढ़ बीजेपी -शिवसेना गठबंधन लगातार ने दूसरे कार्यकाल के लिए प्रयासरत है। वहीं दूसरी ओर विपक्षी दल कांग्रेस-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के गठबंधन ने भी फिर सत्ता में लौटने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
एजेंसी इनपुट सहित
नागपुर साउथ वेस्ट सीट से चुनाव लड़ रहे देवेंद्र फड़नवीस का सामना कांग्रेस के आशीष देशमुख् से
बारामती सीट से अजित पवार चुनाव लड़ रहे हैं

दल का नाम विजयीआगेकुल
भारतीय जनता पार्टी01010
इंडियन नेशनल कांग्रेस033
नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी022
शिवसेना055
कुल02020