-जैन तीर्थकर की जन्म कल्याणक पर निकली भव्य शोभायात्रा, 108 कलश से हुआ जलाभिषेक

VARANASI : जैन धर्म के ख्ब्वें तीर्थकर महावीर स्वामी की गुरुवार को रजत रथ व नालकी पर भव्य झांकी सजी। चैती, गीत-भजन से शोभायात्रा का माहौल भक्तिमय था। प्रभु का क्08 रजत कलश जल से श्रद्धालुओं ने अभिषेक और अनुष्ठान किया। सोहर गाया और एक दूसरे को शुभकामना दी। महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक पर जैन मंदिरों में सुबह से ही उत्साह व उल्लास नजर आ रहा था। दिगंबर जैन समाज काशी ने मैदागिन स्थित दिगंबर जैन मंदिर में रजत रथ पर प्रभु की झांकी सजाई व शोभायात्रा निकाली। आगे ध्वज पताका व चैती-भजन गाते, बैंड की धुन पर श्रद्धालु झूमते आगे बढ़े। रथ खींचते बुलानाला, चौक, ठठेरी बाजार होते हुए सोराकुंआ ले आए। महावीर स्वामी को रजत नालकी पर विराजमान कराया और जय जय जिनेंद्र देव की भव सागर नाव खेव का उद्घोष करते हुए ग्वालदास साहूलेन स्थित दिगंबर जैन पंचायती मंदिर पहुंचे। सोहर बधाई गान के बीच प्रभु को रजत पांडुक शिला पर विराजमान कर क्08 रजत कलश जल से अभिषेक किया गया। रात में झूलनोत्सव व भजन संध्या का आयोजन किया गया। शोभायात्रा व अनुष्ठान में जयकृष्ण जैन, दीपक जैन, अरुण जैन, राजेश जैन, संजय जैन, आरसी जैन, विनोद जैन आदि थे। अनिल जैन, रत्नेश जैन व कमलेश चंद्र जैन ने किया।