- महिला महासम्मेलन में बिहार की महिलाओं ने मांगा अपना हक

- नेताओं ने कहा-विधानसभा व विधान परिषद में मिले उचित भागीदारी

- स्मृति ईरानी ने कहा-बिहार सरकार जमीन दे, तो हम खोलेंगे केंद्रीय संस्थान

PATNA: भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश महिला मोर्चा की ओर से संडे को एसकेएम में महिला महासम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की चीफ गेस्ट थीं केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी। स्मृति ने कहा कि बिहार में जंगलराज पार्ट टू शुरू हो गया है। आज यहां की महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करती हैं। उन्होंने कहा कि बिहार की महिलाएं आज जिस संख्या में एसकेएम में आयी हैं, उससे साफ लगता है कि यहां की महिलाओं ने हुंकार भर दिया है, अब बिहार में भाजपा की सरकार बनने से कोई रोक नहीं सकता।

उतर गया नंदकिशोर का चेहरा

स्मृति ईरानी जब मंच पर संबोधन करने आयीं, तो उन्होंने एक्स डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी को संबोधित करते हुए सीएम कह दिया और फिर कहा कि हमारी जवान भी आज फिसल गयी। इसके बाद तो वहां बैठे नेताओं और समर्थकों के बीच ठहाके गूंजने लगे। हालांकि मंच पर बैठे नेता प्रतिपक्ष नंद किशोर यादव का चेहरा उतर गया। स्मृति ईरानी ने तो पार्डन के साथ एक्स डिप्टी सीएम तो कहा दिया, लेकिन नंदकिशोर यादव के समर्थकों ने माना नहीं। कार्यक्रम खत्म होते ही नंदकिशोर यादव के पक्ष में नारे लगने लगे। स्मृति ईरानी और सुशील कुमार मोदी के जाने तक बिहार का नेता कैसा हो नंदकिशोर यादव जैसा हो का नारा लगाता रहा।

महिलाओं ने मांगा अपना हक

प्रदेश महिला मोर्चा के इस आयोजन में प्रदेश भाजपा के कई बड़े नेता मौजूद थे। केंद्रीय महिला नेताओं में विजया राहटकर, सरोज पांडेय सहित कई लीडर मौजूद थीं। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुषमा साहू ने कहा कि हम महिलाओं को विधानसभा और विधान परिषद चुनाव में पर्याप्त सीटें नहीं मिलती हैं। हमलोगों के फ्फ् प्रतिशत की मांग पूरी होनी चाहिए। सुषमा ने यह भी आरोप लगाया कि हम महिलाओं को अगर कहीं से टिकट मिल भी जाता है, तो मेल लीडर हमारा सपोर्ट नहीं करते।

जल्द पास होगा फ्फ् प्रतिशत आरक्षण का बिल

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहनवाज हुसैन ने कहा कि महिलाओं को घबराने की जरूरत नहीं है। हमारी सरकार ही महिलाओं को तैंतीस प्रतिशत आरक्षण देगी। उन्होंने बिहार की महिलाओं से कहा कि आज बिहार में वही लोग एक हो रहे हैं, जो महिला आरक्षण के विरोधी हैं। आने वाले विधानसभा चुनाव में उन्हें सबक सिखाने की जरूरत है। मौके पर बोलते हुए एक्स डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कहा कि अगर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनती है तो ट्वेल्थ में फ‌र्स्ट आने वाली बच्चियों को बारह हजार पर सेकेंड आने वाली बच्चियों को आठ हजार रुपया दिया जाएगा। मोदी ने उपस्थित महिलाओं से कहा कि आप जिसे चाहेंगी बिहार में अगली सरकार उसी की बनेगी। स्मृति ईरानी ने कहा कि बिहार के लोग उनका साथ कभी नहीं देंगे, जो पांच साल तक बिहार में महात्मा गांधी के नाम पर सेंट्रल यूनिवर्सिटी नहीं बनने दिए। उन्होंने कहा कि हम बिहार का भरपूर मदद करना चाहते हैं। बिहार सरकार हमें लैंड देगी तो हमें यहां केंद्रीय संस्थान खोलने में काई परेशानी नहीं होगी।

कई महिला हुई सम्मानित

महिला महासम्मेलन में उन महिलाओं को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने सबसे अधिक सदस्य बनाया है। मौके पर अनामिका सिंह को सम्मानित किया गया। अनामिका सिंह कार्यसमिति की सदस्य हैं और इन्होंने सोलह हजार सात सौ इकतालीस सदस्य बनाया है। इसके बाद बोचहा की बेबी देवी और लाजवंती देवी को भी सम्मानित किया गया।