- सुबह से लेकर देर शाम तक शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक

- दिन ढलने के साथ ही बढ़ते गए पूजा सामग्रियों के भी भाव

- सुरक्षा की दृष्टि से लेडीज और जेंट्स दोनों पुलिस जवान तैनात रहे

BAREILLY:

हाथों में दूध और जल हर-हर, बम-बम और हर-हर महादेव करते हजारों की संख्या में शिव भक्त। साथ ही, सड़क-सड़क, गली-गली शिव की महिमा के बज रहे भजन। महाशिवरात्रि पर नाथ नगरी शिवभक्ति में कुछ इस प्रकार सरोबार दिखी। भक्तों में ऐसा जुनून था कि वह तड़के सुबह से जलाभिषेक के लिए नंगे पांव शिवालय को निकल पड़े। पूरे दिन भक्तों की लम्बी लाइन मंदिरों के बाहर देखने को मिली। जलाभिषेक का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा।

सुबह से ही भोलेनाथ्ा के दर्शन

वनखण्डी नाथ, पशुपतिनाथ, धोपेश्वरनाथ, तपेश्वरनाथ, मढ़ीनाथ, अलखनाथ, त्रिवटीनाथ जैसे प्रमुख मंदिरों में शिवभक्त सुबह से ही भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए मंदिर पहुंचने लग गए थे। पूजा की थाली में जल, पुष्प, बेल पत्र, रोरी, रक्षा, बेर, दीपक और भांग सजाए हुए भक्त नंगे पांव ही घर से मंदिर की तरफ चल पड़े। शहर के सभी प्रमुख मंदिरों में भक्तों की लंबी लाइन लगी हुई थी। बच्चे, लेडीज और बुजुर्ग सभी जलाभिषेक के लिए लालायित दिखे।

निकली शिव बारात

शहर के प्रमुख समितियों द्वारा महाशिवरात्रि पर शिव बारात निकाली गयी। महाआरती के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुई। नाथ नगरी बरेली जलाभिषेक समिति की ओर ये शोभा यात्रा दोपहर डेढ़ बजे सेठ गिरधारी लाल मंदिर से प्रारम्भ होकर वनखण्डीनाथ मंदिर से होते हुए त्रिवटीनाथ मंदिर पर समाप्त हुआ। शोभा यात्रा के बाद महाआरती और भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। वहीं श्री महाआरती महोत्सव आयोजन सेवा समिति की ओर से पौराणिक शिव मंदिर में भ्0क् थालियां सजाकर हुई महाआरती का अद्भुत नजारा देखने को मिला। श्री शिव शक्ति प्रदोष महामंडल प्रबंध समिति द्वारा गुलाबनगर रोड पटवा गली के सामने से शिव बारात निकाली गयी। ठंडई और भंग में मदमस्त नाचते गाते शिव बारातियों का भक्तों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

और बढ़ गया भाव

मंदिर के सामने पूजा सामग्री की सजी दुकानों के भाव भी समय के साथ चढ़ते गए। भक्तों की भीड़ को देखते हुए दुकानादारों ने पुष्प, भांग, दीपक, बेर और बेल पत्र के भाव बढ़ा दिए। तीन पत्तों वाले एक बेल पत्र दो से तीन रुपए तक में बिके। मंदिरों के बाहर लगे मेले में शिव भक्तों ने महादेव के दर्शन करने के बाद जलेबी, गोल गप्पे के चटखारे स्वाद का भी आनंद उठाया।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

सुरक्षा की दृष्टि पुलिस फोर्स सभी शिव मंदिरों पर तैनात रही। पुलिस प्रशासन की ओर से लेडीज और जेंट्स दोनों ही पुलिस के जवान लगाए गए थे। वहीं मंदिर मैनेजमेंट ने भक्तों की सुविधा के लिए स्वयंसेवी लगा रखे थे।