इंटरनेट डेस्‍क (कानपुर)। Mainpuri Loksabha Bypoll Result 2022 live update: उत्‍तर प्रदेश की मैनपुरी संसदीय सीट पर हुए उपचुनाव का परिणाम आ गया है। इस सीट पर अखिलेश यादव की पत्‍नी Dimpal Yadav ने चुनाव लड़ा है और उनके साथ टक्‍कर ले भाजपा के Raghuraj Singh Shakya ने टक्कर ली है। परिणामों के मुताबिक सपा प्रत्याशी डिंपल यादव को 618120 वोट हासिल हुए हैं। वहीं रघुराज सिंह के खाते में 329659 वोट मिले हैं। आपको बता दें कि मैनपुरी संसदीय सीट पर कांग्रेस और बसपा ने इस उपचुनाव में अपने प्रत्याशी नहीं उतारे थे। सपा नेता मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद से यह सीट खाली थी।

क्रम संख्या अभ्यर्थी दल का नाम ई.वी.एम. मत डाक द्वारा मत कुल मत % मत
1 डिम्पल यादव समाजवादी पार्टी 617625 495 618120 64.08
2 रघुराज सिंह शाक्य भारतीय जनता पार्टी 329489 170 329659 34.18
3 प्रमोद कुमार यादव भारतीय कृषक दल 3796 5 3801 0.39
4 भूपेन्द्र कुमार धनगर राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी 2137 0 2137 0.22
5 सुरेश चन्द्र निर्दलीय 2303 0 2303 0.24
6 सुषमा देवी निर्दलीय 2407 2 2409 0.25
7 NOTA इनमें से कोई नहीं 6121 4 6125 0.64
Total 963878 676 964554

National News inextlive from India News Desk