कानपुर / पटना (इंटरनेट-डेस्क)। Makar Sankranti 2021 Daan: मकर संक्रांति को लेकर भारतीय ज्योतिष विज्ञान परिषद के सदस्य ज्योतिषाचार्य पंडित राकेश झा शास्त्री ने बताया कि लगातार दो वर्षों से 15 जनवरी को मकर संक्रांति होती रही है, परंतु इस वर्ष सूर्य का मकर राशि में गोचर आज दोपहर में होने से मकर संक्रांति 14 जनवरी को ही मनाई जाएगी। ऐसे में आज के दिन राशि के अनुसार दान पुण्य करने से विशेष फल मिलता है।

राशि के अनुसार करे दान-पुण्य, होगी उन्नति
मेष- जल में पीले पुष्प, हल्दी, तिल मिलाकर अर्घ्य दें। तिल-गुड़ का दान दें। उच्च पद की प्राप्ति होगी।
वृष- जल में सफेद चंदन, दुग्ध, श्वेत पुष्प, तिल डालकर सूर्य को अर्घ्य दें। बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी।
मिथुन- जल में तिल, दूर्वा तथा पुष्प मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें। गाय को हरा चारा दें। मूंग की दाल की खिचड़ी दान दें। ऐश्वर्य प्राप्ति होगी।
कर्क- जल में दुग्ध, चावल, तिल मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें। चावल-मिश्री-तिल का दान दें। कलह-संघर्ष, व्यवधानों पर विराम लगेगा।
सिंह- जल में कुमकुम तथा रक्त पुष्प, तिल डालकर सूर्य को अर्घ्य दें। तिल, गुड़, गेहूं, सोना दान दें। नई उपलब्धि होगी।
कन्या- जल में तिल, दूर्वा, पुष्प डालकर सूर्य को अर्घ्य दें। मूंग की दाल की खिचड़ी दान दें। गाय को चारा दें। शुभ समाचार मिलेगा।
तुला- सफेद चंदन, दुग्ध, चावल, तिल मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें। चावल का दान दें। व्यवसाय में बाहरी संबंधों से लाभ तथा शत्रु अनुकूल होंगे।
वृश्चिक- जल में कुमकुम, रक्तपुष्प तथा तिल मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें। गुड़ दान दें। विदेशी कार्यों से लाभ, विदेश यात्रा होगी।
धनु- जल में हल्दी, केसर, पीले पुष्प तथा मिल मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें। चारों-ओर विजय होगी।
मकर- जल में काले-नीले पुष्प, तिल मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें। गरीब-अपंगों को भोजन दान दें। अधिकार प्राप्ति होगी।
कुंभ- जल में नीले-काले पुष्प, काले उड़द, सरसों का तेल-तिल मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें। तेल-तिल का दान दें। विरोधी परास्त होंगे।
मीन- हल्दी, केसर, पीत पुष्प, तिल मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें। सरसों, केसर का दान दें। सम्मान, यश बढ़ेगा।

Makar Sankranti 2021: मकर संक्रांति को गाय को इस तरह से खिचड़ी खिलाने से होगी धन वृद्धि, गंगा स्नान भी होता है शुभ

Makar Sankranti 2021 Daan: मकर संक्रांति पर अपनी राशि के हिसाब से करें दान, मिलेगा विशेष फल

Makar Sankranti 2021: सूर्य के मकर राशि में प्रवेश का इन 6 राशियों पर विशेष असर, किसी की बढ़ेगी आय तो किसी का होगा प्रमोशन

Makar Sankranti 2021 Date: मकर संक्रांति का महा पुण्य काल मुहूर्त 01 घण्टा 45 मिनट, जानें पुण्य काल का सही समय