पं. राजीव शर्मा (ज्योतिषाचार्य)। Makar Sankranti 2022 : मकर संक्रांति के पावन पर्व पर पूजा, दान, व्रत करने के अतिरिक्त कुण्डली के कमजोर ग्रहों के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिये उनसे सम्बन्धित दान करके उनके अशुभ फलों को कम करके शुभ फलों में वृद्धि कर सकते हैं।

सूर्य ग्रह के कमजोर होने पर
गेहूं, स्वर्ण, तांबा, बर्तन, गुड़, गाय, लाल वस्त्र लाल फूल, लाल चंदन आदि वस्तुओं का दान किसी गरीब ब्राह्मण आदि को दें।

चंद्र ग्रह कमजोर होने के पर
चांदी की वस्तुयें, मोती, चावल, दूध, शंख, कपूर, दूध, दही, खीर आदि वस्तुयें किसी कन्या अथवा महिला को दान करें।

बुध ग्रह के कमजोर होने पर
साबुत मूंग स्वर्ण, हरा वस्त्र, पन्ना, कस्तूरी, हरी घास, हरी सब्जियां, किसी गरीब व्यक्ति को दान करें। विशेष रूप से किसी किन्नर को हरे कपड़ो के साथ हरी चूड़ी का दान अवश्य करें।

मंगल ग्रह के कमजोर होने पर
मसूर की दाल, लाल कपड़ा, गेहूं, सोना, तांबा, लाल चन्दन, मूंगा, गुड़, लाल बेल, मीठे पुअे आदि दोपहर को किसी गरीब को दान करें।

शुक्र ग्रह के कमजोर होने पर
सफेद रेशमी कपड़ा, चावल, दही, घी, गाय-बछड़ा, हीरा, इत्र, कपूर, शक्कर, सफेद तिल, मेकअप का सामान, ओपल आदि सांयकाल के समय किसी स्त्री को दान करें।

बृहस्पति ग्रह के कमजोर होने पर
पीली मिठाइयां, केला, हल्दी, पीला धान्य, पीला कपड़ा, पुखराज, स्वर्ण, चने की दाल, शहद, केसर, शक्कर आदि किसी ब्राह्मण अथवा गुरू को अपनी सामथ्र्य के अनुसार दान करें।

शनि ग्रह के कमजोर होने पर
काली उड़द, तेल, काले वस्त्र, लोहे की वस्तुयें, स्टील के बर्तन, काला तिल, कंबल, जूता, नीलम आदि वस्तुयें सांयकाल किसी गरीब वृद्ध को दान करें।

राहू के कमजोर होने पर
काले-नीले फूल, कोयला, नीला वस्त्र, कम्बल, गोमेंद, उड़द, तेल, लोहा, मदिरा आदि किसी गरीब व्यक्ति को दान करें।

केतु ग्रह के कजोर होने पर
काला फूल, चाकू, लोहा, छतरी, सीसा, लहसुनिया, दुरंगा कंबल, कपिला गाय, बकरा, नारियल, कस्तूरी आदि वस्तुयें सांयकाल दान देना श्रेष्ठ रहेगा।