- 14 जनवरी की रात 12.48 मिनट पर धनु राशि से मकर राशि में जाएंगे सूर्य

- 15 जनवरी को मकर संक्राति पड़ने की वजह से खिचड़ी खाने को लेकर लोगों में था संशय

PATNA : संक्रांति में खिचड़ी खाने का रिवाज है, पर इस बार गुरुवार को संक्रांति पड़ने से इस रिवाज को लेकर थोड़ा संशय बना हुआ है कि खिचड़ी खाया जाए या नहीं। हालांकि पंडित व ज्योतिषी बताते हैं कि साल में एक बार आने वाला मकर संक्रांति का दिन काफी शुभ माना जाता है, इसलिए इसे दिन में बांटने की बजाय मकर संक्रांति समझकर ही खिचड़ी या दही-चूड़ा का आनंद ले सकते हैं। जानकारी हो कि कई सालों बाद इस बार मकर संक्रांति क्ब् जनवरी की जगह क्भ् जनवरी को मनाया जा रहा है। पंडित शंभूनाथ झा का मानना है कि क्ब् जनवरी की रात क्ख्.ब्8 बजे धनु राशि से सूर्य मकर राशि में जाएगी, इसलिए क्भ् जनवरी को ही मकर संक्रांति मनाया जाएगा।

ब्रह्मा मुहूर्त में स्नान कर करें दान

मकर संक्रांति के दौरान हर जातक को अपनी राशि के हिसाब से दान करनी चाहिए। इस दिन ब्रह्मा मुहूर्त में स्नान करके हर किसी को तिल और कपड़े दान करना चाहिए। यूं तो कोई भी तिल का दान करे, तो उसे फल मिलता है। पर, अपनी राशि के हिसाब से अगर मकर संक्रांति के दिन दान किया जाता है, तो उसका अधिक असर पड़ता है। पंडित शंभूनाथ झा ने बताया कि इस दिन गंगा में स्नान करके, वहीं पर सूर्य को जल अर्पन करने, फिर तिल का दान करने से आपके जीवन में पॉजिटिव एनर्जी आती है, जो आपके काम करने के तरीके और आपके आसपास के हाव-भाव को प्रभावित करता है।

राशि - उपाय

मेष राशि - अपने सिर पर लाल चंदन का तिलक लगाएं।

वृष राशि - गंगा या नदी में खड़े होकर तांबे के लोटे से सूर्य को जल चढ़ाएं।

मिथुन राशि - पीले कलर की गाय को रोटी व घास खिलाने से फायदा मिलेगा।

कर्क राशि - लाल कपड़े में गेहूं को बांधकर उसका दान दें।

सिंह राशि - सफेद फूल शिवलिंग पर चढ़ाएं।

कन्या राशि - किसी भी कलर के तिल का दान दें, तिल दान करने का महत्व है।

तुला राशि - कहीं भी गाय दिख जाए, तो उसे गुड़ खिलाएं।

वृश्चिक राशि - बहते पानी में तांबे का सिक्का छोड़ें।

धनु राशि - लाल कपड़े में लाल चंदन बांध कर साथ रखें।

मकर राशि - आंकड़े की जड़ साथ रखें।

कुंभ राशि - शनिवार और रविवार को उड़द दाल का दान करें।

मीन राशि - लाल कपड़े में गेहूं और चने की दाल बांध कर अपने साथ रखें।