-कड़ाके की ठंड के बाद नजर आई आस्था

मकर संक्राति पर स्नान- दान और हुई पतंगबाजी

VARANASI : मकर संक्रांति पर गुरुवार को आस्थावानों ने भीषण ठण्ड को नजरअंदाज कर दिया। गंगा में डुबकी लगायी और जमकर पतंगबाजी की। पुण्य कामना से दानकर पर्व का हर विधान पूरा किया। दिन में बड़े बुजुर्गो तो दिन चढ़ने पर बच्चों का उत्साह नजर आया।

सुबह ही जुटी भीड़

श्रद्धालुओं की भीड़ गंगा और वरुणा के घाटों की ओर भोर होते ही बढ़ चली। इसमें महिला-पुरुष थे। भगवान भाष्कर के रात क्.ख्0 बजे मकर राशि में प्रवेश करने के साथ ही कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाई लेकिन भोर के बाद मानों श्रद्धा की कतार और गंगधार एक हो गई। गरीबों और पुरोहितों को गरम वस्त्रों दान किया। काशी विश्वनाथ समेत देवालयों में दर्शन-पूजन किया।

खूब उड़ी पतंगें

उत्साही और बच्चों ने युवाओं के उल्लास का झोंका तो जमीन से आसमान तक नजर आया। ठंड के बावजूद जमकर पतंगबाजी हुई। पूरा आसमान पर पतंगों से भरा रहा। रह रहकर भक्काटे की आवाज आती रही। काशी अन्नपूर्णा ट्रस्ट की ओर से ललिता घाट पर भंडारा किया गया। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा ने रामकटोरा स्थित काशी सेवा समिति परिसर में अनाथ बच्चों के साथ खिचड़ी मनाया। बजरंग दल काशी महानगर ने अध्यक्ष अनुराग त्रिवेदी के नेतृत्व में गोदौलिया पर चाय वितरण किया। भारतेंदु अकादमी की ओर से टाउनहाल में खिचड़ी आदि का वितरण हुआ। काशी आर्य समाज की ओर से बुलानाला में लोहड़ी और मकर संक्रांति मनायी गयी। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चुरामनपुर में खिचड़ी बांटी गयी। मकर संक्रांति पर केदारघाट स्थित गौरी केदारेश्वर का प्राकट्योत्सव मनाया गया।