- अशोक मार्ग पर तैयार कराया जा रहा है राजधानी का पहला स्मार्ट बस शेल्टर

- जीपीएस से लैस होगा शेल्टर, मोबाइल चार्जिग की भी मिलेगी सुविधा

LUCKNOW

आखिरकार लंबे इंतजार के बाद स्मार्ट सिटी प्रोजे1ट के अंतर्गत निगम की ओर से अशोक मार्ग पर राजधानी के पहले स्मार्ट बस शेल्टर को आकार देने का काम शुरू करा दिया गया है। इस शेल्टर का निर्माण पूरा होने के बाद लोगों को यहां बसों की टाइमिंग के साथ-साथ मोबाइल चार्जिग समेत कई अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी।

जीपीएस से लैस

जानकारी के अनुसार, यह स्मार्ट बस शेल्टर जीपीएस से लैस होगा। इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम से लोगों को डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड की मदद से बसों की टाइमिंग के बारे में जानकारी हासिल हो सकेगी। आने वाले दिनों में शेल्टर में कैमरा आदि भी लगवाए जाने की 5ाी व्यवस्था की जा रही है।

टॉयलेट की भी सुविधा

जानकारी के अनुसार, स्मार्ट बस शेल्टर में लोगों को टॉयलेट की भी सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही उनके बैठने के लिए भी विशेष इंतजाम किए जाएंगे। यह भी जानकारी सामने आई है कि इस शेल्टर में टॉयलेट में पानी की बर्बादी रोकने के भी इंतजाम किए गए हैं। वहीं बस शेल्टर में पॉवर बैकअप की भी सुविधा रहेगी।

ये सुविधाएं मिलेंगी

बसों की टाइमिंग के बारे में जानकारी

प्रमुख स्थानों का रूट मैप भी शो होगा

पेयजल के खास इंतजाम

टॉयलेट की व्यवस्था

बैठने के लिए आरामदायक कुर्सियां

करीब 39.84 लाख का खर्च

जानकारी के अनुसार, एक स्मार्ट बस शेल्टर को तैयार करने में करीब 39.84 लाख का खर्च आएगा। पूरे शहर में करीब 200 बस शेल्टर्स का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है।

यह बात सही है कि हमारी ओर से पहले स्मार्ट बस शेल्टर का निर्माण शुरू करा दिया गया है। संभावना है कि शनिवार से जनता इस सुविधा का लाभ ले सकेगी। हालांकि पूरी तरह से सुविधाओं का लाभ लेने के लिए जनता को अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।

एसके जैन, जीएम, स्मार्ट सिटी लखनऊ