features@inext.co.in 
KANPUR: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का रिश्ता अब किसी से छिपा नहीं है। भले ही दोनों ने इसे दुनिया के सामने खुलकर कुबूल न किया हो पर वे अब इसे छिपाने के मूड में भी नहीं है। इसका सबूत है उनका फैशन शोज, टीवी शोज, यूरोपियन हॉलीडेज और पार्टीज में साथ जाना। 
इस कपल को लेकर खबरें थीं कि वे अगले साल शादी कर सकते हैं पर इन दोनों से जुड़े कुछ करीबी सोर्सेज ने ऐसी खबरों को गलत बताया है। दोनों के बीच दोस्ती से कुछ ज्यादा का रिश्ता होने की खबरें कई सालों से आ रही हैं। अरबाज खान से मलाइका के तलाक की एक वजह अर्जुन को भी बताया गया था। 
पहले बहन की शादी करेंगे अर्जुन
मलाइका और अर्जुन के कुछ करीबी सोर्सेज ने बताया, 'इस कपल ने हाल ही में साथ क्वालिटी टाइम बिताना शुरू किया है। दोनों एक-दूसरे को काफी पसंद करते हैं। लोगों को किसी डिसीजन पर नहीं पहुंचना चाहिए। हमें उन्हें वक्त देना होगा। हां, इतना जरूर कहा जा सकता है कि शादी के बारे में दोनों में से कोई भी नहीं सोच रहा है। अर्जुन अपनी बहन अंशुला की शादी कराने के बाद ही अपनी शादी के बारे में सोचेंगे। मलाइका ने भी अर्जुन को हाल ही में जानना शुरू किया है। दोनों अभी अपने वक्त को एंज्वॉय कर रहे हैं। जहां एक तरफ अर्जुन के पास कई सारी मूवीज हैं, वहीं मलाइका भी अपने टीवी शोज में बिजी हैं। ऐसे में यह साफ है कि दोनों का रिश्ता कुछ वक्त के बाद ही अगले लेवल पर जा सकेगा। 
मलाइका ने अर्जुन संग की बर्थडे पार्टी
इस दिनों अर्जुन और मलाइका की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है जिसमें वह इंडस्ट्रिलिस्ट तान्या और अरविंद दुबश की तरफ से मलाइका के बर्थडे पर रखी गई पार्टी में अपने फ्रेंड्स के साथ एंज्वॉय करते नजर आ रहे हैं। इस पार्टी में मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा, उनकी दोस्त नताशा पूनावाला, करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर और विक्रम फडनिस भी शामिल हुए थे। 
इटली में साथ मनाया था बर्थडे 
बता दें कि कुछ वक्त पहले अर्जुन और मलाइका साथ इटली भी गए थे, जिसको लेकर एक टीवी शो में मलाइका के को-जज और उनके दोस्त करन जौहर ने मजाक करते हुए उनसे पूछा था कि उनके साथ मिलानो कौन गया था। वहीं अर्जुन की दोस्त आलिया भट्ट ने भी करन के चैट शो पर कहा था कि वह अर्जुन की गर्लफ्रेंड को जानती हैं पर इसके बारे में ज्यादा कुछ बोलेंगी नहीं। 

इस कारण अभी नहीं होगी अर्जुन-मलाइका की शादी!

ये भी पढ़ें: 'केदारनाथ' फर्स्ट लुक के साथ जानें रिलीज डेट भी, सारा को तबाही के बीच ये कहां ढोए चले जा रहें सुशांत

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk