पहली बार जज बनने और अब जज होने में खुद में क्या फर्क महसूस करती हैं?
शुरुआत में जज बनने पर मैं डरी हुई थी कि शो कैसा जाएगा? कब क्या बोलना है? जज होना जिम्मेदारी का काम है। बहुत सारी बातों का ध्यान रखना पड़ता है। प्रतिभागियों को क्या राय देनी है? नसीहत कितनी मददगार हो सकती है? जैसी बातों का ध्यान रखना पड़ता है। बहरहाल, अब डर निकल चुका है। अब मुझे मजा आता है। 
आपमें डांस का पैशन कैसे जागा?
मुझे बचपन से डांस का शौक था। मेरी डांस की प्रतिभा को मेरी मां ने पहचाना था। उन्होंने ही मुझे प्रोत्साहित किया था, वरना मैंने गायन में हाथ आजमाने की कोशिश की थी। मां ने कहा कि मेरी आवाज सुरीली नहीं है। मुझे डांस पर फोकस करना चाहिए। उनकी पारखी नजरों ने मेरी प्रतिभा का सही आकलन किया था। 
बतौर महिला बिजनेसमैन कैसा अनुभव रहा है?
मुझे गर्व की अनुभूति होती है। मुझे लगता है कि मैंने कुछ उपलब्धि हासिल की है। बतौर महिला मैं अपने सपनों को अंजाम दे पाई। मैं उसे अपने बलबूते पर कर पाई। मगर हां, अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए अपनों के सपोर्ट की आवश्यकता होती है। वह मुझे मेरे परिवार से पूरा मिला। 
बीते दिनों आपने अपना योग स्टूडियो आरंभ किया। उसे खोलने की योजना कब से थी?
मैंने काफी समय से उसकी योजना बना रखी थी। सही समय के इंतजार में थी। योग मेरी जिंदगी से जुड़ा है। मैं लंबे समय से करती आ रही हूं। अब मुझे मौका मिला कि लोगों को योग के फायदे बता सकूं।
आजकल मी टू कैंपन के तहत कई लोगों ने आपबीती बयां की है। क्या इससे समाज में बदलाव आ पाएगा?
यह अच्छी बात है कि लोग अपने साथ हुए अन्याय को सामने ला रहे हैं। मी टू का आगाज एक साल पहले हॉलीवुड में हुआ था। उसे वहां लोगों का काफी समर्थन मिला। अब हमारे यहां उसका आरंभ हुआ है। मुझे लगता है देर आए दुरुस्त आए। मैं खुश हूं कि महिलाएं खुल कर अपनी आपबीती बयां कर रही हैं। लोग भी उन्हें गंभीरता से सुन रहे हैं। बहुत सारे आरोपित लोग शक्तिशाली हैं। महिलाएं उनके बारे में खुलकर बात कर रही हैं। यह साहस की बात है। 
आपका बेटा कितना क्रिएटिव है?
मेरा बेटा 16 साल का है। वह अपने करियर की दिशा तय कर रहा है। अगले कुछ वर्षों में वह अपनी राह चुन लेगा। मगर हां, उसे क्रिएटिव चीजों से काफी लगाव है। उसमें काफी वक्त देता है। 
आपका जन्मदिन 23 अक्टूबर है। जन्मादिन की सबसे खूबसूरत याद क्या है? 
मुझे परिवार और दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाना पसंद है। इस साल मैं शो की शूटिंग में रहूंगी। जन्मदिन पर काम करना संतुष्टि देता है। सेट पर सब आपको खास होने का एहसास कराते हैं। मुझे वह माहौल अच्छा लगता है। 

 

मुंबई(ब्यूरो)। पहली बार जज बनने और अब जज होने में खुद में क्या फर्क महसूस करती हैं?

शुरुआत में जज बनने पर मैं डरी हुई थी कि शो कैसा जाएगा? कब क्या बोलना है? जज होना जिम्मेदारी का काम है। बहुत सारी बातों का ध्यान रखना पड़ता है। प्रतिभागियों को क्या राय देनी है? नसीहत कितनी मददगार हो सकती है? जैसी बातों का ध्यान रखना पड़ता है। बहरहाल, अब डर निकल चुका है। अब मुझे मजा आता है। 

मलाइका ने बताया सबसे पहले किसने पहचाना था उनके डांस का हुनर

आपमें डांस का पैशन कैसे जागा?

मुझे बचपन से डांस का शौक था। मेरी डांस की प्रतिभा को मेरी मां ने पहचाना था। उन्होंने ही मुझे प्रोत्साहित किया था, वरना मैंने गायन में हाथ आजमाने की कोशिश की थी। मां ने कहा कि मेरी आवाज सुरीली नहीं है। मुझे डांस पर फोकस करना चाहिए। उनकी पारखी नजरों ने मेरी प्रतिभा का सही आकलन किया था। 

बतौर महिला बिजनेसमैन कैसा अनुभव रहा है?

मुझे गर्व की अनुभूति होती है। मुझे लगता है कि मैंने कुछ उपलब्धि हासिल की है। बतौर महिला मैं अपने सपनों को अंजाम दे पाई। मैं उसे अपने बलबूते पर कर पाई। मगर हां, अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए अपनों के सपोर्ट की आवश्यकता होती है। वह मुझे मेरे परिवार से पूरा मिला। 

मलाइका ने बताया सबसे पहले किसने पहचाना था उनके डांस का हुनर

बीते दिनों आपने अपना योग स्टूडियो आरंभ किया। उसे खोलने की योजना कब से थी?

मैंने काफी समय से उसकी योजना बना रखी थी। सही समय के इंतजार में थी। योग मेरी जिंदगी से जुड़ा है। मैं लंबे समय से करती आ रही हूं। अब मुझे मौका मिला कि लोगों को योग के फायदे बता सकूं।

आजकल मी टू कैंपन के तहत कई लोगों ने आपबीती बयां की है। क्या इससे समाज में बदलाव आ पाएगा?

यह अच्छी बात है कि लोग अपने साथ हुए अन्याय को सामने ला रहे हैं। मी टू का आगाज एक साल पहले हॉलीवुड में हुआ था। उसे वहां लोगों का काफी समर्थन मिला। अब हमारे यहां उसका आरंभ हुआ है। मुझे लगता है देर आए दुरुस्त आए। मैं खुश हूं कि महिलाएं खुल कर अपनी आपबीती बयां कर रही हैं। लोग भी उन्हें गंभीरता से सुन रहे हैं। बहुत सारे आरोपित लोग शक्तिशाली हैं। महिलाएं उनके बारे में खुलकर बात कर रही हैं। यह साहस की बात है। 

मलाइका ने बताया सबसे पहले किसने पहचाना था उनके डांस का हुनर

आपका बेटा कितना क्रिएटिव है?

मेरा बेटा 16 साल का है। वह अपने करियर की दिशा तय कर रहा है। अगले कुछ वर्षों में वह अपनी राह चुन लेगा। मगर हां, उसे क्रिएटिव चीजों से काफी लगाव है। उसमें काफी वक्त देता है। 

आपका जन्मदिन 23 अक्टूबर है। जन्मादिन की सबसे खूबसूरत याद क्या है? 

मुझे परिवार और दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाना पसंद है। इस साल मैं शो की शूटिंग में रहूंगी। जन्मदिन पर काम करना संतुष्टि देता है। सेट पर सब आपको खास होने का एहसास कराते हैं। मुझे वह माहौल अच्छा लगता है। 

ये भी पढ़ें: शरमन जोशी ने बताया 'गोलमाल' सीरीज से बाहर होने की वजह


Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk