Malaika Arjun: बीते दिनों आपने बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और एक्टर अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबरें तो सुनी ही होंगी। हालांकि इस बात पर किसी की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया था पर फिर भी लोगों के बिच कपल का ब्रेकअप एक हॅाट टॅाक बना हुआ था। अब मलाइका ने इन अफवाहों पर से पर्दा उठाते हुए एक बार पिर अर्जुन पर प्यार लुटाते हुए एक वीडियो शेयर की है। हाल ही में मलाइका ने अर्जुन की रैंपवॅाक करते हुए एक वीडियो शेयर की। इस वीडियो पर मलाइका ने लिखा कि, 'उफ ये स्माइल' और 'जस्ट लुकिंग लाइक अ वॅाव।' फैंस को मलाइका का इस तरह का एप्रिसिएशन बी बेहद पसंद आ रहा है।

Courtesy - Instagram

मलाइका ने लुटाया प्यार
इस वीडियो को देख के साफ समझ आ रहा है कि मलाइका बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर पर कुछ ज्यादा ही प्यार लुटा रही हैं। बता दें सलमान खान, आलिया भट्ट, जाह्नवी कपूर, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, सारा अली खान, सोनम कपूर समेत कई सेलेब्स ने इस इवेंट में शिरकत की। अब इस इवेंट से जुड़ी फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

कई सालों तक सीक्रेट थी रिलेशनशिप
आप शायद ही जानते हो कि शुरुआत में कई सालों तक अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने अपने रिलेशनशिप को सीक्रेट रखा था। मगर साल 2019 में अर्जुन कपूर के बर्थडे पर मलाइका ने रोमांटिक फोटो शेयर करके अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया था। अर्जुन कपूर अपनी अगली फिल्म द लेडी किलर में नजर आने वाली है, जोकि 3 नवंबर यानी कल थियेटर में रिलीज होने जा रही है।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk